Monday, March 23, 2026
- Advertisement -

UP News: आंधी और बारिश से गिरी दीवार, तीन लोगों की मौत,कईं लोग घायल

जनवाणी ब्यूरो |

यूपी: बीती रात हुई आंधी और बारिश ने कहर बरपा दिया है। लखीमपुर खीरी में बुधवार रात आई आंधी और बारिश ने ईसानगर और नीमगांव थाना इलाके में ​दीवार ढहने से तीन लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि,मृतकों में महिला और किशोर शामिल है। वहीं, कुछ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, थाना ईसानगर इलाके में बीती रात आई तेज आंधी के चलते गांव गोडवा मजरा गणेशपुर में एक सरकारी नलकूप की पक्की दीवार गिर गई। जिससे तालाब में मछलियों की रखवाली कर रहे परसादी (75) घायल हो गए। जबकि उनके साथ झोपड़ी में सो रहे पोते अजय कुमार (15) पुत्र राम मंतर लाल की मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं, दूसरा हादसा ईसानगर इलाके के मोहनपुरवा मजरा शेखपुर में हुआ। यहां अपने घर में सो रही गायत्री देवी (50) पत्नी मौजी लाल की दीवार के नीचे दबने से मौत हो गई। जबकि उसके पास सो रहा बेटा राजेश (30) और उनकी पांच वर्षीय पोती गंभीर रूप से घायल हो गई।

हादसे की सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष देवेन्द्र कुमार ने सभी घायलों को एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल भेजा। मृतकों का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, नीमगांव थाना क्षेत्र के आमघट गांव निवासी किशोर की दीवार के नीचे दबने से मौत हो गई। कई मवेशी भी मरे हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP Cabinet Decisions 2026: किसानों को MSP में बढ़ोतरी, गोरखपुर बनेगा सोलर सिटी

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक...

हमारी धार्मिक अवधारणाएं विज्ञान सम्मत

राजेंद्र बज वर्तमान दौर में सारी दुनिया हमारी अपनी गौरवशाली...

गैस को देखने का अपना अपना नजरिया

समस्या गैस की हो, तो प्राथमिक स्तर पर परीक्षण...
spot_imgspot_img