Friday, March 27, 2026
- Advertisement -

यूपी बनेगा नंबर-1, बिछेगा सड़कों का जाल: गडकरी

  • नितिन गडकरी ने अमेठी में दस अरब की योजनाओं की रखी आधारशिला

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने शनिवार को अमेठी में 10 अरब की परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि भाजपा जो वादा करती है,उसे पूरा करती है । अटल जी सपने को साकार करते हुए हमने पांच लाख करोड़ की सड़क बनायी है। हम सड़कों का जाल बिछा कर यूपी को नंबर 1 बनाएंगे।

भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेई की जयंती पर सड़कों का शिलान्यास करते हुए उन्होंने कहा कि अटल जी ने हमको दिल्ली बुलाकर कहा था कि हिन्दुस्तान को गांव से कैसे जोड़ा, इस पर कार्य करो।हमने 15 दिन में रिपोर्ट कॉर्ड बनाकर पेश किया और 3 महीनें में योजना बनकर तैयार हुई जिसका नाम रखा गया प्रधानमंत्री सड़क योजना। उस योजना के तहत सड़क बनाई जब देश में बहुत कम विकास था।

अटल बिहारी बाजपेई ने ठाना था की हिन्दुस्तान में 6 लाख करोड़ रुपये की सड़क बनानी है। आज तक हमने साढ़े 5 लाख करोड़ की सड़क बनायी है। अमेठी आया तो स्मृति ईरानी के साथ एक व्यक्ति ने एक बाईपास रिंग रोड मांगा था और हमने उसी दिन ठाना था जब बाईपास बन जायेगा तब ही अमेठी आऊंगा। आज मुझे बहुत खुशी है की हमारी सरकार ने अपने वादे को पूरा किया।

उत्तर प्रदेश में 3 लाख करोड़ से ज्यादा सड़के बनवायी है। दिल्ली से लखनऊ साढ़े 3 घंटे, दिल्ली से हरिद्वार व दिल्ली से देहरादून 2 घंटे, दिल्ली से मुंबई 10 घंटे में पहुंचने सड़कें अब बन रही है। अयोध्या से चित्रकूट तक मार्ग का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है।राम-जानकी मार्ग और अयोध्या से गोरखपुर की सड़कें का निर्माण कार्य हो रहा है।

बिहार में भी राम जानकी मार्ग का निर्माण पूरा हो चुका है। सिर्फ अयोध्या को जोड़ने के लिए 20 हजार करोड़ रूपए की लागत से रोड बन रही है। अगर हमारी सरकार बनी तो उत्तर प्रदेश में सड़कों का जाल बिछेगा और उद्योग के क्षेत्र में उतर प्रदेश नम्बर वन रहेगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उल्लूओं की दुनिया को जानिए

ललित नारायण उपाध्याय उल्लू के नाम से तो आप बचपन...

रुपया पैसा फल फूल गया है

यकीन मानिए, रुपया-पैसा फल फूल गया है। इसके चलते...

पूरा संसार एक रंग मंच हम उसके कलाकार

वास्त्व में रंगमंच जीवंत कला को समझने-सम्मानित करने का...

गिरते रुपये के नुकसान अधिक

बीस मार्च को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अपने...

Sonia Gandhi: सोनिया गांधी का स्वास्थ्य सुधरा, डॉक्टरों ने बताया जल्द मिलेगी छुट्टी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोनिया गांधी...
spot_imgspot_img