नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। टीआरपी लिस्ट में नम्बर एक पर आने वाले शो ‘अनुपमा’ को दर्शक बेहद पसंद कर रहे हैं। इस शो के चाहने वालों की संख्या बहुत ज्यादा है। इसके मुख्य कलाकार रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना को भी दशर्को का खुब प्यार मिला हैं। लेकिन अब एक नई अपडेट सामने आई हैं कि रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना दोनों इस शो को छोड़ने वाले हैं। अब इस खबर से जुड़ी एक और अपडेट सामने आ गई है, जिसमें कुछ और ही माना जा रहा हैं।
रुपाली और गौरव के आई शो को छोड़ने की खबर
रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना के ‘अनुपमा’ शो को छोड़ने की खबर को अब झूठा बताया गया है। दरअसल, एक रिपोर्ट में शो से जुड़े एक सूत्र के हवाले से बताया गया है कि शो छोड़ने वाली बात महज अफवाह है। इस तरह की जो भी बातें कही जा रही है, वे सभी फर्जी है।
बता दें कि रुपाली गांगुली इस शो में अनुपमा और गौरव खन्ना, अनुज का किरदार अदा करते हैं। रिपोर्ट में सूत्र ने कहा है कि रुपाली और गौरव ‘अनुपमा’ के मुख्य किरदार हैं, ऐसे में वे दोनों भला कैसे शो छोड़ सकते हैं।

