Saturday, June 6, 2026
- Advertisement -

लोहिया नगर में बवाल, पंचायत में जमकर हंगामा, हथियार लहराए

  • महिला को अश्लील मैसेज भेजने के मामले में बुलायी गयी थी पंचायत

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: लोहिया नगर थाना क्षेत्र के एक कॉलोनी में अश्लील मैसेज का विरोध करने पर पंचायत में बदमाशों ने मारपीट डेढ़ दर्जन बदमाशों ने धारदार हथियार से हमला कर पथराव कर दिया इस दौरान तीन लोग घायल हो गए मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी की घायल को डॉक्टर के लिए भेजा पीड़ित ने हमलावरों के खिलाफ की शिकायत पुलिस ने तहरीर चेंज कर कार्रवाई शुरू कर दी। लोहिया नगर थाना क्षेत्र के एक कॉलोनी के रहने वाले युवक ने बताया पास का रहने वाला युवक 16 साल की किशोरी को इंस्टाग्राम पर अश्लील मैसेज भेज रहा था पिता को जानकारी होने पर पिता ने युवक के घर पर पहुंचकर शिकायत की

शिकायत के बाद युवक ने किशोरी के परिवार को जान से मारने की धमकी देने लगा जिसके कुछ देर बात मोहल्ले के लोगों की एक पंचायत बैठी देर रात पंचायत के दौरान बदमाशों ने पंचायत में गाली-गलौज करते हुए मारपीट व धारदार हथियार से हमला कर पथराव कर दिया। इस दौरान तीन लोग घायल हो गए पतराव व बवाल की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी की पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बृहस्पतिवार को तहरीर देने पहुंचे पीड़ित परिवार से थाने में मौजूद एक दारोगा ने तहरीर चेंज कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। सीओ कोतवाली आशुतोष कुमार का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं है। अगर ऐसा कोई मामला है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

रंजिशन किशोर से मारपीट, र्इंट से सिर फोड़ा

लोहिया नगर थाना क्षेत्र के ग्राम अल्लीपुर जिजवाना में पुरानी रंजिश को लेकर दबंगों ने 12 साल के किशोर के साथ रास्ते में रोक कर मारपीट व र्इंट मार कर सिर फोड़ दिया लहूलुहान हमलावर मौके से फरार हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुची पुलिस में घटना की जानकारी की पुलिस ने किशोर को डॉक्टर के लिए भेजा। पीड़ित ने हमलावरों के खिलाफ की शिकायत पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल में जुड़ गई। ग्राम अल्लीपुर जिजवाना निवासी कलवा पुत्र जमीन ने बताया गांव के रहने वाले अरहान से कुछ महीना पहले विवाद हो गया था। इसका समझौता गांव के लोगों ने कर दिया था। जिसके चलते अरहान रंजिश रखने लगा था।

कलवा ने बताया बृहस्पतिवार को 12 वर्षीय किशोर शाम के समय गांव से बाहर पहलवान की कुश्ती देखकर घर लौट रहा था। आरोप है कि पुरानी रंजिश के चलते अरहान ने 12 वर्षीय किशोर अयान को रास्ते में रोक कर गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी। किशोर के विरोध करने पर हमलावरों ने र्इंट मारकर सिर फोड़ दिया। लहूलुहान देख आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। भीड़ को आता देख हमलावर जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। जानकारी पाकर मौके पर पहुंचे किशोर के परिवार के लोगों ने घटना की। जानकारी डायल नंबर 112 कंट्रोल रूम को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी की और घायल को जिला अस्पताल भेजा। पीड़ित ने हमलावरों के खिलाफ तहरीर दी है। सीओ कोतवाली आशुतोष कुमार का कहना है कि केस दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

10 साल बाद आखिर मिल ही गयी हत्यारे को सजा

अदालत में ब्रह्मपुरी पुलिस की मजबूती के चलते आखिरकार एक हत्यारोपी को 10 साल की साज मिल ही गयी। ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में साल 2014 में जितेन्द्र सिंह पुत्र कतार सिंह के बेटे राहुल उर्फ दीपक उम्र पर 15 वर्ष की सर में बैठ मारकर हत्याकर दी गई थी। इस वारदात में पुलिस ने मृतक के परिजनों की तहरीर पर सोनू उर्फ कर्मवीर निवासी माधवपुरम के खिलाफ हत्या की गंभीर धारा में मुकदमा दर्ज किया था। कर्मवीर पर आरोप था कि उसने राहुल के सिर में बेट मारकर उसकी हत्या की है। पुलिस ने मामले की जांच की। जांच अधिकारी ने ठोस साक्ष्य जमा किए और थाना पुलिस ने हत्यारोपी को सजा दिलाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। हालांकि कानून की यह लड़ाई करीब 10 साल चली, लेकिन ब्रह्मपुरी पुलिस हत्या के इस मामले में 10 साल की सजा व 10 हजार के जुर्माना की सजा दिलाने में सफल रही। हत्या का यह मुकदमा एडीजे एफटीसी प्रथम की अदालत में चला था।

मारपीट कर कार का शीशा फोड़ा, जमकर हंगामा

लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के इस्लामाबाद एक मिनारा मस्जिद के पास कार की साइड लगने को लेकर दबंगों ने युवक के साथ मारपीट कर दी। स्थानीय लोगों ने मामला शांत कर दिया और युवक किसी काम से दिल्ली चला गया। शाम को जैसे ही युवक अपने घर पहुंचा तो दबंगों ने युवक से मारपीट करते हुए कर में तोड़फोड़ और पथराव कर दिया। घायल अपने परिवार के साथ लिसाड़ी गेट थाना पहुंचा और दबंगों के खिलाफ तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है पुलिस ने तैयारी लेने के बाद मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी है। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के इस्लामाबाद में दिन निकलते ही कार की साइड लगने को लेकर दबंगों ने सरताज पुत्र अब्दुल सत्तार निवासी एक मिनारा मस्जिद इस्लामाबाद के साथ पड़ोस के रहने वाले शोएब सागर उनकी मां ने युवक के साथ मारपीट कर दी।

इसके बाद स्थानीय लोगों ने दोनों पक्षों को समझ कर शांत कर दिया। सरताज ने बताया शुऐब की मां को वैगनआर कार को बैक करते हुए हल्की सी साइड लग गई थी। इसके बाद पीड़ित सरताज किसी काम से दिल्ली चला गया। वहीं सरताज ने बताया कि जब सरताज 9:00 बजे करीब दिल्ली से अपने घर वापस लौटा तो शोएब सागर और उनकी मां ने सरताज के साथ मारपीट करते हुए उसकी कर में तोड़फोड़ कर दी और छत पर से उसे पर पथराव कर दिया। मारपीट में बीच बचाव करने पहुंची सरताज की बहन रानी के साथ भी दबंगों ने मारपीट कर दी। रानी का आरोप है की मारपीट के दौरान उसके कान से सोने की लॉन्ग कहीं गिर गई है। पीड़ित परिवार ने थाने पर दबंग की शिकायत कर मामले में कार्यवाही की मांग की है पुलिस ने तहरीर लेने के बाद आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Bihar News: राबड़ी देवी का बड़ा कदम, आवास से हटाई सरकारी सुरक्षा, सरकार पर साधा निशाना

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी...

Chhatrapati Shivaji Maharaj: छत्रपति शिवाजी महाराज की राज्याभिषेक जयंती, अमित शाह और नेताओं ने दी शुभकामनाएं

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक...

MP News: रायसेन-भोपाल हाईवे पर बसों की आमने-सामने भिड़ंत, पांच की मौत, दर्जनों घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: शुक्रवार सुबह सेहतगंज फैक्ट्री के...
spot_imgspot_img