Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

महाराष्ट्र मामले पर राज्यसभा में हंगामा, स्थगित

  • प्रकाश जावड़ेकर बोले, गृह मंंत्री कर रहे वसूली, पूरे देश ने देखा

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: देश की संसद में सोमवार को महाराष्ट्र में 100 करोड़ की वसूली का मुद्दा गूंजा। संसद के दोनों सदनों में महाराष्ट्र को लेकर जमकर हंगामा हुआ। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने राज्यसभा में इस मुद्दे को उठाया। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के गृह मंत्री वसूली कर रहे हैं और यह सारा देश देख रहा है। हंगामा बढ़ने के बाद राज्यसभा को दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।

लोकसभा में भी इस मुद्दे पर जमकर बवाल हुआ। भारतीय जनता पार्टी के सांसद राकेश सिंह ने कहा कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री को तुरंत अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए और केंद्रीय एजेंसियों को इस मामले की जांच करनी चाहिए।

राकेश सिंह ने संसद में कहा कि ये पहली बार है, जब किसी पुलिस अधिकारी के समर्थन में मुख्यमंत्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उसी पुलिस अधिकारी को सौ करोड़ रुपये वसूलने का टारगेट दिया गया था। लोकसभा में शिवसेना के विनायक राउत ने पलटवार करते हुए कहा कि महाराष्ट्र की सरकार को गिराने की कोशिश लंबे वक्त से चल रही है। परमबीर सिंह के खिलाफ आरोप लगे हैं, जिसकी जांच हो रही है।

भाजपा महाराष्ट्र मुद्दे को जमकर उछाल रही है। लोकसभा सांसद पूनम महाजन ने महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लगाए जाने की मांग की।

महाराष्ट्र की राजनीति में उथल-पुथल मचाने वाले मुंबई पुलिस के पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह ने सोमवार सुबह अपने नए दफ्तर में पहुंचकर कामकाज संभाल लिया। परमबीर सिंह को अब डीजी होमगार्ड का कामकाज सौंपा गया है। हालांकि, इस दौरान उन्होंने कोई सवाल नहीं लिया और मीडिया के सवालों पर चुप्पी साधे रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img