Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

हत्यारोपियों के परिजनों के गांव में पहुंचने पर हंगामा

  • ग्रामीणों और हत्यारोपियों के परिजन आमने सामने आए
  • थाना पुलिस ने गांव में पहुंचकर स्थिति को संभाला

जनवाणी संवाददाता |

कांधला: गांव इस्लामपुर घसौली में डबल मर्डर के आरोपियों के परिजनों के गांव पहुंचने को लेकर तनाव की स्थिति बन गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए हालत को काबू में किया।
कांधला थाना क्षेत्र के गांव इस्लामपुर घसौली में 30 मार्च को सहेन्द्र का सतपाल के साथ शराब तस्करी की

मुखिबरी करने को लेकर विवाद हो गया था। विवाद के बाद सतपाल पक्ष के लोगों ने एक जुट होकर सहेन्द्र के घर पर हमला बोल दिया था। जिसमें दोनों और से लाठी डंडे व धारधार हथियारों के साथ जमकर पथराव हुआ था। सतपाल पक्ष ने हमले के दौरान सहेन्द्र के मकान के गेट आदि भी तोड़ दिए थे।

झगडे के बाद हुई फायरिंग में गजना पत्नी चन्द्रपाल की मौके पर ही मौत हो गई थी। वही ललतेश पत्नी ओमबीर की आंख में भाला झोप दिए जाने पर मेरठ में उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। जिसके बाद मृतकों के परिजनों ने जमकर हंगामा किया था।

मामले को लेकर पुलिस ने तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर अब तक 11 आरोपियों की गिरफ्तारी कर चुकी है। मामले को लेकर रविवार को एक बार फिर उस समय गांव में तनाव की स्थिति बन गई जब आरोपी पक्ष के लोग गांव में पहुंच गए। गांव में आरोपी पक्ष के लोगों की पहुंचने की सूचना पर पीड़ित पक्ष में आक्रोश फैल गया तथा पीड़ित पक्ष के लोग आरोपी पक्ष के घर की तरफ लाठी, डंडे, लेकर दौड पडे।

जिसको लेकर एक बार फिर से दोनों पक्ष आमने सामने आ गए। सूचना पर गांव में पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर शांत कराया। पीड़ित पक्ष का कहना है कि गांव पंचायत के चुनाव के बाद 28 अप्रैल को गांव में पंचायत होनी प्रस्तावित है। जिसमें आरोपी लोगों के गांव में रहने अथवा ना रहने पर सहमति बनेगी। उससे पहले वह गांव में आरोपी पक्ष के किसी भी व्यक्ति को गांव में घुसने नहीं देंगे।

वहीं थाना प्रभारी निरीक्षक रोजंत त्यागी का कहना है कि गांव में आरोपी पक्ष के परिजनों के पहुंचने पर पीड़ित परिवार क्षुब्ध हो गया था। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर स्थिति को संभाल लिया है। गांव में हालत को खराब नहीं होने दिया जाएंगे। उपद्रव करने वालों के खिलाफ पुलिस सख्ती से पेश आएगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img