Friday, April 3, 2026
- Advertisement -

उर्फी जावेद पर लगा अश्लीलता फैलाने का आरोप, शिकायत दर्ज

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: इंडस्ट्री की फैशन आइकन उर्फी जावेद ‘एमटीवी स्प्लिट्सविला 14 से बाहर आ गई हैं। उर्फी केवल 3 से 4 हफ्ते के लिए ही शो में नजर आई थीं। लेकिन अब शो से बाहर आते ही उर्फी जावेद बड़ी मुसीबत में फंस गई हैं। दरअसल उर्फी जावेद के खिलाफ मुंबई के एक वकील ने अश्लीलता फैलाने के आरोप में पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है।

उर्फी जावेद पर पब्लिक प्लेसेस और सोशल मीडिया पर अश्लीलताफ फैलाने और गंदी हरकतें करने का आरोप लगा है। मीडिया की खबरों के अनुसार मुंबई के वकील अली काशिफ खान देशमुख ने अंधेरी पुलिस स्टेशन में लिखित में शिकायत दर्ज करवाई है। अधिकारियों ने बताया कि वकील ने 9 दिसंबर को एक्ट्रेस के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी।

बता दें कि यह पहली बार नहीं है कि जब उर्फी जावेद के खिलाफ अश्लीलता फैलाने का आरोप लगा हो, इससे पहले दिल्ली के एक पुलिस स्टेशन में एक्ट्रेस के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई गई थी। केवल इतना ही नहीं एक्ट्रेस अपने गाने ‘हाय हाय ये मजूबरी’ के लिए भी मुसीबत में फंस गई थीं। इस गाने में एक्ट्रेस पर रीविलिंग कपड़े पहनने का आरोप लगा था।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Meerut News: कचहरी में बाइक में लगी अचानक आग, अफरा-तफरी का माहौल

जनवाणी संवाददाता | मेरठ: आज गुरूवार को मेरठ कचहरी परिसर...

MP: कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को FD घोटाले में 3 साल की जेल, तुरंत मिली जमानत

जनवाणी ब्यूरो | नई ​दिल्ली: दिल्ली की विशेष एमपी-एमएलए कोर्ट...

Rajnath Singh: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का दावा,भारत ऊर्जा संकट से निपटने को पूरी तरह तैयार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केरल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर...
spot_imgspot_img