नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। इस वक्त कान फिल्म फेस्टिवल चल रहा है। इस फेस्टिवल को रेड कार्पेट ग्लैमर और स्टाइल के लिए जाना जाता है। जिसमें बॉलीवुड जगत के चमकते सितारों से लेकर सोशल मीडिया तक की हस्तियां शिरकत करती हैं। वहीं इसी बीच भारतीय एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला भी अपने एक से बढ़कर एक ड्रेसेस से फैंस का दिल जीतते हुए दिख रही हैं। लेकिन, अभिनेत्री के साथ एक उप्स मोमेंट भी हो गया है। जिसके बाद यह सोशल मीडिया पर चर्चा का कारण बन गया है।

उर्वसी की ड्रेस थोड़ी फटी हुई दिखी
हाल ही में उर्वशी एक खूबसूरत ब्लैक गाउन में रेड कार्पेट पर नजर आईं। अपनी दूसरी मौजूदगी के दौरान इस आउटफिट में अभिनेत्री गजब की लग रही थीं। जैसे ही अभिनेत्री आईं तो कैमरे तुरंत उनकी ओर घूम गए। लेकिन इसी बीच सभी का ध्यान उर्वशी के ड्रेस के उस हिस्से पर गया जो थोड़ा फटा हुआ दिखा।
सोशल मीडिया पर हुआ तेजी से वायरल
उर्वशी इस बात से बेखबर होकर कैमरे पर जमकर पोज दे रही थीं। वहीं कैमरे में यह ऊप्स मोमेंट कैद हो गया जो अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसी मुद्दे को लेकर अब बहस भी छिड़ चुकी है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही यूजर्स की प्रतिक्रियाएं तेज हो गईं।
कई यूजर्स ने उड़ाया मजाक
कुछ ने चुटकी लेते हुए कहा, ‘क्या उर्वशी पहली भारतीय अभिनेत्री हैं जिनकी ड्रेस कान में फटी?’ वहीं एक यूजर ने मजाक में लिख दिया, ‘पहले रिवॉल्विंग डोर में फंसी, फिर तोते जैसे लुक में आईं, अब फटी ड्रेस में दिखीं- उर्वशी का फैशन चार्ट नीचे गिरता ही जा रहा है!’
कुछ यूजर्स ने कह डाली ये बात
कई सोशल मीडिया यूजर्स ने तो इस घटना की प्रामाणिकता पर सवाल खड़े किए। कुछ ने कहा कि यह सब ध्यान खींचने के लिए किया गया हो सकता है। एक कमेंट में लिखा गया, ‘लगता है अब वो जानबूझकर कुछ अजीब कर रही हैं या फिर कोई उन्हें जानबूझकर खराब दिखाने की कोशिश कर रहा है।’
वहीं एक यूजर ने लिखा, ‘जिसने ये ड्रेस बनाई थी, वो अब निकाला जाएगा’। कुल मिलाकर चाहे यह हादसा हो या प्रचार की रणनीति, एक बात तो तय है- उर्वशी रौतेला ने एक बार फिर इंटरनेट का ध्यान खींचने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

