Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

उत्तम शुगर मिल ने चंदक क्षेत्र मे रखी बड़े अस्पताल की नींव

जनवाणी संवाददाता |

नांगल सोती: जिला बिजनौर के लिए बड़ी सौगात के रूप में उत्तम शुगर मिल ने 100 बेड के अस्पताल की नीव चंदक क्षेत्र के गांव खुडाहेड़ी में रख दी है। लगभग 30 बीघा भूमि पर यह विशाल अस्पताल बनाने की तैयारी मे उत्तम शुगर मिल प्रशासन जुट गया है।

बुधवार को मिल के सीएमडी राजकुमार अदलखा और मिल उपाध्यक्ष नरपत सिंह ने बिजनौर विधायक सूची चौधरी, समाजसेवी मौसम चौधरी, भाजपा जिला अध्यक्ष सुभाष बाल्मीकि, पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार, एसपी सिटी प्रवीण रंजन, ब्लॉक अध्यक्ष तपराज सिंह, डा. बीरबल सिंह आदि के साथ विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चना कर उत्तम सुन्ना चेरिटेबिल अस्पताल की नींव रखने का काम किया।

इस मौके पर काफी संख्या में गणमान्य लोगों के साथ अनेक उत्तम मिल पदाधिकारी गण और कर्मचारी गण मौजूद रहे। जिन्होंने इस अस्पताल से हर सुविधा मिलने की उम्मीद रखी। मिल उपाध्यक्ष नरपत सिंह के अनुसार 20 करोड़ की लागत से यह अस्पताल खड़ा होगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Bihar News: कॉल पर दी धमकी, फिर पुलिस से भिड़ंत, STF जवान शहीद, दो अपराधी मारे गए

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पूर्वी चंपारण जिले के चकिया...

UP: गोरखपुर में भाजपा नेता की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र...

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...
spot_imgspot_img