जनवाणी संवाददाता |
मुजफ्फरनगर: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने चुनाव के मद्देनजर उत्तराखंड बॉर्डर का निरीक्षण किया। उन्होंने बॉर्डर पर मौजूद पुलिस बल को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।
शनिवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव विधानसभा निर्वाचन-2022 के दृष्टिगत जनपद में कानून व्यवस्था सुद्र्ढ रखने के लिए उत्तराखण्ड-मुजफ्फरनगर बॉर्डर (भूराहेडी चेक पोस्ट) का निरीक्षण किया गया।

चुनाव के दौरान अवैध शराब, शस्त्र व मादक पदार्थ की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए एसएसपी द्वारा पुलिस बल को सतर्क दृष्टि रखते हुए डियूटी करने, आने-जाने वाले बस/ट्रक/कार/टू-व्हिलर को बेरियर लगाकर सघनता से चैक करने के पश्चात ही आगे भेजने के सख्त निर्देश दिये गये।

साथ ही पुलिस बल को कोरोना कर्फ्यू का शत-प्रतिशत पालन करवाने तथा कोविड नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्यवाही के लिए निर्देशित किया गया।


