Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

सीएम योगी आदित्यनाथ से मिले उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: लखनऊ दौरे पर आए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच करीब 30 मिनट तक बैठक हुई। इसके बाद सीएम योगी व मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेश के अफसरों के साथ भी बैठक की।

इसके पहले धामी लखनऊ के हनुमान सेतु स्थित मंदिर में गए और पूजा-पाठ किया। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री लखनऊ में नौ नवंबर से शुरू हुए उत्तराखंड महोत्सव का समापन करेंगे। वह इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे।

कवियों के नाम रहा उत्तराखंड महोत्सव

इसके पहले बुधवार को उत्तराखंड महोत्सव कवियों के नाम रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. करुणा पांडेय की वाणी वंदना, स्वर दायिनी स्वर दे…से हुई। इसके बाद रेणु द्विवेदी ने मैं नारी हूं, पानी जैसे हर सांचे में ढल जाती हूं…, डॉ. अमित अवस्थी ने वक्त बदलेगा, शुरुआत जरा होने दे…, रविंद्र तिवारी ने सारे रस कवि ही बहाता है…, पूरन सिंह जीना ने लॉक डाउन चालीसा सुनाकर दर्शकों को आनंदित किया।

इस दौरान भोलानाथ अधीर, डॉ. देवेश अवस्थी, हरि प्रकाश हरि व अन्य कवियों ने भी काव्य पाठ किया। महोत्सव में कवि सम्मेलन के साथ प्रदेश के विभिन्न शहरों से आए 40 प्रतिभागियों ने फैशन शो में रैंप वॉक किया।

वहीं, पैशन हब अकादमी द्वारा साक्षी त्रिपाठी के नेतृत्व में गणेश वंदना, प्रज्ञा के नेतृत्व में भजन व उत्तराखंड महापरिषद के रंगमंडल कलाकार ईशा बड़शीलीया, सोनम सिंह रावत व ज्योति बिष्ट ने महेंद्र गैलाकोटी के निर्देशन में मां सरस्वती शारदे गीत पर भक्तिमय प्रस्तुति देकर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img