Wednesday, April 22, 2026
- Advertisement -

वापसी के बाद पहले ही दौर में हारीं पीवी सिंधु

  • बी साई प्रणीत को वांगचारोन ने 21-16, 21-10 से हराया
 बैंकाक, भाषा: विश्व चैंपियन पीवी सिंधु को अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन में वापसी पर पहले ही दौर में पराजय का सामना करना पड़ा और वह योनेक्स थाईलैंड ओपन सुपर 1000 टूर्नामेंट के शुरूआती मैच में डेनमार्क की मिया ब्लिचफेल्ट से तीन गेम में हार गई ।
कोरोना महामारी के कारण अंतरराष्ट्रीय कैलेंडर बाधित होने के महीनों बाद छठी वरीयता प्राप्त सिंधु ने इस टूर्नामेंट के जरिए वापसी की। उन्हें 74 मिनट तक चले मुकाबले में मिया ने 16-21, 26-24, 21-13 से हराया। इसके साथ ही महिला एकल में भारतीय चुनौती भी समाप्त हो गई क्योंकि साइना नेहवाल कोरोना पॉजिटिव होने के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गई है ।
पुरुष एकल में दुनिया के 13वें नंबर के खिलाड़ी बी साई प्रणीत को थाईलैंड के केंटाफोन वांगचारोन ने सीधे गेम में हराया। प्रणीत को 16-21, 10-21 से पराजय झेलनी पड़ी। इससे पहले मिश्रित युगल में सात्विक साइराज रांकिरेड्डी और अश्विनी पोनप्पा ने इंडोनेशिया के हफीज फैजल और ग्लोरिया विजाजा को 21-11, 27-29, 21-16 से मात दी । लेकिन अश्विनी और एन सिक्की रेड्डी की महिला युगल जोड़ी पहले दौर की बाधा पार करने में असफल रही और किम सो इयोंग और कोंग ही योंग की चौथी वरीयता प्राप्त कोरियाई जोड़ी से 16-21, 17-21 से हार गई। सिंधु ने शुरूआत अच्छी की और 6-3 की बढ़त बना ली। उसने पहले गेम में विरोधी खिलाड़ी को कोई मौका नहीं दिया। दूसरे गेम में वह 11-8 से बढ़त पर थी लेकिन डेनमार्क की खिलाड़ी ने शानदार वापसी करते हुए 15-14 से बढ़त बना ली। बराबरी के मुकाबले में मिया भारतीय खिलाड़ी पर भारी पड़ी। निर्णायक गेम में भी उसने लय बनाए रखी और सात मैच प्वाइंट लेकर जीत दर्ज की।
spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

अगली पीढ़ी के एआई का खाका

कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) ने उल्लेखनीय प्रगति की है। ध्वनि...

12वीं के बाद खुलेंगे कॅरियर के द्वार

डॉ विजय गर्ग भारत में छात्र अक्सर 12वीं कक्षा पूरी...

विपक्ष से ज्यादा सत्ता पक्ष खुश क्यों है?

पहले भक्त अपने दिमाग का इस्तेमाल करते थे लेकिन...

सड़कें न बनें मौत के रास्ते

सड़कें जीवन को जोड़ने के लिए बनाई जाती हैं,...
spot_imgspot_img