Thursday, February 12, 2026
- Advertisement -

यहां निकली सिविल जज के पदों पर वैकेंसी, ऐसे करें अप्लाई

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉट कॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनन्दन है। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने सिविल जज के पद पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया हैं। इच्छुक अभ्यर्थी सिविल जज के पदों को भरने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जाकर 24 जून, 2023 तक आवेदन कर सकते हैं।

बता दें कि सीजीपीएससी भर्ती के जरिए सिविल जजों को कुल 49 पदों को भरा जाना है। ये भर्तियां छत्तीसगढ़ के निचली अदालतों में की जानी है। आवेदक 25 और 26 जून को अपने आवेदन फॉर्म में बदलाव कर सकेंगे। इसके अलावा उम्मीदवार 500 रुपये का शुल्क देकर 27 और 28 जून तक आवेदन पत्र में बदलाव कर सकेंगे।

सीजीपीएससी भर्ती 2023 के लिए शैक्षणिक योग्यता 

आवेदन शुल्क

छत्तीसगढ़ सिविल जज के पद पर आवेदन करने वाले राज्य के बाहर के आवेदकों को 400 रुपये शुल्क देना होगा। जबकि छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है। आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड में करना होगा।

शैक्षणिक योग्यता

छत्तीसगढ़ सिविल जज के पद पर आवेदकों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कानून में विधि स्नतक की उपाधि प्राप्त होनी चाहिए।

आयु सीमा

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की इस भर्ती के लिए आयु सीमा एक जनवरी 2024 को 21 वर्ष से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। अधिकतम आयु सीमा में आरक्षित वर्ग को राज्य सरकार के नियमों के अनुसार छूट मिलेगी।

वेतन राशि

सिविल जज के पद पर चयनित उम्मीदवारों को 77840 रुपये से लेकर 1,36,520 रुपये का वेतन मिलेगा।

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जाएं।

  • ‘ऑनलाइन आवेदन’ पर जाएं और सिविल जज-2023 पर क्लिक करें।

  • पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें, प्रोफाइल बनाएं और पोर्टल पर लॉगइन करें।

  • फॉर्म भरें, शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें।

  • भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट ले लें।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Air India: एअर इंडिया हादसा, इटली मीडिया ने पायलट पर लगाया गंभीर आरोप

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: एअर इंडिया के विमान हादसे...

World News: व्हाट्सएप-यूट्यूब पर रूस की बड़ी कार्रवाई, यूजर्स को लगा झटका

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रूस में कई प्रमुख अंतरराष्ट्रीय...
spot_imgspot_img