जनवाणी संवाददाता |
शामली: जनपद में प्रत्येक रविवार को नियमित टीकाकरण कार्यक्रम के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शामली, जिला संयुक्त चिकित्सालय शामली, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शामली एवं बरखंडी पर 0 से 5 साल के बच्चे एवं गर्भवती महिलाओं का नियमित टीकाकरण किया गया। शामली सीएचसी पर टीकाकरण का उद्घाटन एसीएमओ डॉ. अथर जमील फीता काटकर किया गया। उसके उपरांत एक बच्चे को पोलियो डोज एवं दो बच्चों को विटामिन ए की खुराक दी गई। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी गण मौजूद रहे।

