Saturday, March 14, 2026
- Advertisement -

वैष्णोदेवी भवन में हुई भगदड़ में सहारनपुर के दो युवकों की मौत

जनवाणी संवाददाता |

सहारनपुर:  जम्मू स्थित माता वैष्णो देवी भवन में शनिवार तड़के हुई भगदड़ में सहारनपुर के नकुड़ कोतवाली क्षेत्र के गांव साल्हापुर के दो युवकों की जान चली गई। परिवार में कोहराम मचा है। परिजन शव लेने कटरा गए हुए हैं।

3 1

बताया गया है कि साल्हापुर के विनीत पुत्र बिरमपाल व धर्मवीर कोरी पुत्र सोरण पिछले दिनों कार से माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जम्मू गए थे। कटरा से ये लोग शनिवार तड़के माता के भवन पर पहुंचे थे।

मृतक धर्मवीर के भतीजे कनक सिंह ने बताया कि शनिवार तड़के उन्हें वैष्णो माता भवन पर ड्यूटी में तैनात गांव के ही फौजी अनुज ने ही हादसे के बारे मेें बताया। बकौल, अनुज विनीत और धर्मवीर गेट नंबर तीन से दर्शन करने वाले थे।

लेकिन, भगदड़ के बीच फंस गए। इसमें धर्मवीर कोरी (35) पुत्र सोरण सिंह व विनीत (30) पुत्र बिरमपाल की मौके पर ही मौत हो गई। धर्मवीर नकुड़ में बाइक मैकेनिक था। विनीत हिमाचल के धर्मशाला स्थित एक कंपनी में बतौर इंजीनियर तैनात था।

वह कोरोना काल से घर पर ही रहकर काम कर रहा था। इन लोगों का प्लान था कि वैष्णो देवी के दर्शन के बाद हिमाचल में घूमेंगे। धर्मवीर के घर में मां-बाप के अलावा दो बेटे हैं। विनीत के घर केवल उसके पिता हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Crude Oil: पश्चिम एशिया संकट से कच्चे तेल की कीमतों में 41% उछाल, वैश्विक बाजार में बढ़ा दबाव

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल...

BCCI Awards: शुभमन गिल और स्मृति मंधाना चमके, BCCI नमन अवॉर्ड 2026 में जीते बड़े पुरस्कार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI)...

Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी रद्द, गृह मंत्रालय ने दी स्वतंत्रता की जानकारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जलवायु...
spot_imgspot_img