Tuesday, March 17, 2026
- Advertisement -

आठ कोच की चलेगी वंदे भारत, मंगलवार को रहेगी छुट्टी

  • वंदे भारत के उद्घाटन को स्टेशन पर तैयारियां जोरों पर

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: शनिवार को मेरठ से लखनऊ के बीच संचालित होने वाली वंदे भारत ट्रेन आठ कोच की होगी। उक्त ट्रेन मंगलवार को संचालित नहीं होगी। इस ट्रेन के उद्घाटन समारोह की सिटी स्टेशन पर तैयारियां जोरों पर हैं। स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर पेंट का कार्य चल रहा है। स्टेशन पर दो हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की जाएगी। दिनभर सफाईकर्मी सफाई में जुटे रहे। दिल्ली मंडल के रेलवे के अधिकारियों ने तैयारियों के बारे में जानकारी ली। शुक्रवार को डीआरएम दिल्ली मंडल सुखविंदर सिंह तैयारियों का जायजा लेने आएंगे।

वंदे भारत ट्रेन भी आज सिटी स्टेशन पहुंच जाएगी। इस ट्रेन को लाइन नंबर एक पर हरी झंडी दिखाई जाएगी। उद्घाटन समारोह भी प्लेटफार्म नंबर एक पर आयोजित किया जाएगा। मेरठ से लखनऊ के बीच संचालित होने वाली वंदे भारत ट्रेन में सिर्फ आठ डिब्बे होंगे। इसमें एक एक्जीक्यूटिव क्लास कोच होगी, दो इंजन से जुड़े छोटे डीटीसी कोच होंगे। चार मेन कोच होंगे। एक पेन्ट्री कोच होगा। एसी कोच का किराया अधिक होगा। यह ट्रेन सप्ताह में छह दिन चलेगी।

मंगलवार को इस ट्रेन का संचालन नहीं होगा। यह ट्रेन शुक्रवार को मेरठ के सिटी स्टेशन पहुंच जाएगी। धुलाई के बाद इस ट्रेन को सजाया जाएगा। शनिवार की दोपहर 12:30 बजे इस ट्रेन का वच्युअल उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे, जबकि सिटी स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को आमंत्रित किया गया है। प्लेटफार्म नंबर एक पर दो हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की जाएगी। वीवीआईपी के लिए मंच होगा, जबकि वीआईपी के लिए आगे क्योस्क बनेगा। रेलवे के अधिकारियों के लिए बैठने की व्यवस्था की जाएगी।

गुरुवार को दिनभर स्टेशन पर पेंट और सफाई कार्य जारी रहा। उक्त ट्रेन के वाश रूम में पानी की सप्लाई के लिए प्लेटफार्म पर पाइप लाइन को ठीक किया गया और उसपर भी पेंट कराया गया। प्लेटफार्म के सभी खंभों को पेंट कराया गया। मेन एंट्री के गेट के टूटे शीशे को लगवाया गया। बिजली के तारों की लाइन को भी बदला गया। तैयारियों का जायजा लेने के लिए डीआरएम सुखविंदर सिंह आज मेरठ आ सकते हैं।

एक को लखनऊ व तीन सितंबर को मेरठ से चलेगी वंदे भारत

वंदे भारत ट्रेन का नियमित संचालन एक सितंबर से शुरू हो जाएगा। एक सितंबर को यह ट्रेन नंबर 02489 लखनऊ से मेरठ के लिए चलेगी, जबकि तीन सितंबर से यह ट्रेन नंबर 02490 मेरठ से नियमित रूप से ट्रैक पर उतर जाएगी।

ये है वंदे भारत की समय सारिणी

  • मेरठ से सुबह 6.35 बजे चलेगी और मुरादाबाद 8.35 बजे पहुंचेगी।
  • मुरादाबाद से सुबह 8.40 बजे चलेगी और बरेली 9.56 बजे पहुंचगी।
  • बरेली से सुबह 9.58 बजे चलेगी और लखनऊ दोपहर 1.45 बजे पहुंचेगी।
  • लखनऊ से दोपहर 2.45 बजे चलेगी और बरेली शाम 6.02 बजे पहुंचेगी।
  • बरेली से शाम 6.04 बजे चलेगी और मुरादाबाद शाम 7.32 बजे पहुंचेगी।
  • मुरादाबाद से शाम 9.37 बजे चलेगी और मेरठ रात 10 बजे पहुंचेगी।
spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...
spot_imgspot_img