Friday, May 15, 2026
- Advertisement -

चीफ के बिगडे बोल…पीएम से करो शिकायत

  • भ्रष्टाचार की शिकायत करने पर संविदा कर्मी को लताड़ा

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: पीवीवीएनएल के चीफ का बताया जा रहा एक आॅडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आरोप है कि इस आॅडियो में ड्यूटी के दौरान विकलांग हुए एक संविदा कर्मी जो भ्रष्टाचार व अफसरों के कथित भ्रष्टाचार व लापरवाही की शिकायत कर रहा है, उसको धमकाया जा रहा है। आॅडियो में चीफ की इस नाराजगी की जो एक बड़ी वजह है वो ये कि एक संविदा कर्मी का चीफ को कॉल करने की हिमाकत करना है।

आॅडियो के आखिर में संविदा कर्मी को धमकाते हुए कहा जा रहा है कि जाकर प्रधानमंत्री से शिकायत करो… पीवीवीएनएल ही नहीं प्रदेश के तमाम डिस्कॉम बाट्सअप ग्रुप तथा सोशल मीडिया संविदा कर्मी को करीब-करीब धमकाते हुए की जा रही यह बातचीत सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रही है। इस मामले को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता व आरटीआई एक्टिविस्ट पंड़ित नरेश शर्मा व उनकी टीम के अन्य कार्यकर्ता गुरुवार को पीवीवीएनएल एमडी से भी मिले। पं. नरेश ने मीडिया को बताया कि मेरठ के चीफ जोन 2 सुनील गुप्ता की एक आॅडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई है

जिसमे वो एक दिव्यांग संविदा कर्मी को धमकाते हुए कहते है कि तेरी औकात क्या है तूने लाइनमेन होकर चीफ इंजीनियर को फोन मिला दिया, तू जा के प्रधानमंत्री से मिल ले तेरा दिमाग खराब है। उन्होंने बताया कि ऐसे शब्द इन्होंने उस संविदा कर्मी को कहे हैं, जिसने विभाग में सेवा देते हुए अपना दाहिना हाथ गवां दिया और तीन बार विद्युत दुर्घटना का हादसा झेला है, इति भ्रष्टाचार के अध्यक्ष नरेश शर्मा ने एमडी ईशा दुहन से मिलकर चीफ की शिकायत की साथ ही उन्होंने टेंडरों की जोन कमेटी मे ठेकेदारों से तीन की जगह पांच प्रतिशत कमीशन मांगने का आरोप भी चीफ पर लगाते हुए पीवीवीएनएल एमडी से जांच का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि एमडी ने दोनों ही मामलों की जांच के आदेश डायरेक्टर टेक्निकल को दिए हैं।

समाजवादी आवासीय योजना की जमीन पर कॉलोनी का निर्माण

दौराला: सपा सरकार में लावड़ रोड पर समाजवादी आवासीय योजना तहत लोगों को फ्लैट देने के नाम पर करोड़ों की ठगी की गई। बिल्डरों ने लोगों के न तो पैसे दिए न ही फ्लैट। अब इस विवादित भूमि को दूसरे बिल्डर को बेचकर कॉलोनी काटने की तैयारी की जा रही है। जानकारी मिलने पर ठगी का शिकार हुए लोग पहले एसपी क्राइम व बाद में दौराला थाने पहुंचे। लोगों ने तहरीर देकर कार्य रुकवाने की मांग की। सपा सरकार में लावड़ रोड पर समाजवादी आवासीय योजना के नाम पर कॉलोनी बनाई जा रही थी। काफी संख्या में लोगों ने फ्लैट लेने के लिए पैसे निवेश किए।

सालों इंतजार के बाद भी फ्लैट नहीं मिल सके और सरकार बदलने के बाद बिल्डर लोगों के पैसे लेकर भाग गए। इस पर लोगों ने दौराला थाने पर मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज होने के बाद बिल्डरों को जेल भेज दिया। हालांकि, अब बिल्डर जमानत पर बाहर है। पिछले साल 29 सितंबर को भी लगभग 39 लोगों ने एक साथ मिलकर एक मुकदमा दर्ज कराया था। थाने पर मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है। चर्चा है कि आरोपी बिल्डरों ने दूसरे बिल्डर को भूमि बेच दी, जिसके बाद बिल्डर ने यहां साफ सफाई कराकर कॉलोनी काटने की तैयारी शुरू कर दी है। कॉलोनी का नाम भी रख दिया गया है।

जब इस मामले की जानकारी ठगी का शिकार हुए लोगों को लगी तो वह दो दिन पहले एसपी क्राइम से मिलने पहुंचे और कार्य रुकवाने की मांग की। कार्य न रुकने पर बृहस्पतिवार को भी लोग एकत्रित होकर एसपी क्राइम के पास पहुंचे, जिस पर उन्होंने दौराला थाने जाकर शिकायत करने की बात कहीं। लोगों ने दौराला थाने पहुंचकर तहरीर दी और कार्य रुकवाने की मांग की। ठगी का शिकार हुए लोगों ने चेतावनी दी कि यदि कार्य नहीं रोका गया तो वह विरोध कर प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान संजीव त्यागी, विजय, ब्रहमजीत, हरीश सैनी, दिनेश कुमार, मुकेश यादव, मनोज, अनिल आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Virat Kohli: दो डक के बाद विराट का विस्फोट, KKR के खिलाफ शतक जड़ RCB को पहुंचाया Top पर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आईपीएल में लगातार दो मैचों...
spot_imgspot_img