Tuesday, March 17, 2026
- Advertisement -

चित्रकला प्रतियोगिता में आसिफ, आहिल और वंशिका प्रथम

  • नपं सभागार में स्वच्छता जागरूकता प्रतियोगिता का आयोजन

जनवाणी संवाददाता |

थानाभवन: कस्बे के बच्चों को स्वच्छता के प्रति प्रेरित करने के उद्देश्य से एक अभिनव प्रयोग करते हुए नगर पंचायत थानाभवन के सभागार में चित्रकला एवं नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 में अव्वल आने के लिए नगर पंचायत थानाभवन द्वारा विभिन्न प्रयास किए जा रहे हैं। जिसके अंतर्गत बुधवार को नगर पंचायत सभागार में चित्रकला व नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता का तीन वर्गों में आयोजन किया गया। जिसमें 56 बच्चों ने प्रतिभाग किया।

प्रतियोगिता में सरस्वती जूनियर हाईस्कूल, सनातन धर्म स्कूल व लाला लाजपतराय इंटर कॉलेज आदि स्कूलों के छात्र छात्राओं ने भाग लिया। तीनों वर्गों में चित्रकला प्रतियोगिता में आसिफ, आहिल व वंशिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। तीनों वर्गों में जिंगल प्रतियोगिता में प्रिंस पांचाल, उमरा, दिव्यांश में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

तीनो वर्गों में नाटक प्रतियोगिता में राघव तायल, सुहानी तायल, भव्य तायल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। चित्रकला प्रतियोगिता के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नरेंद्र त्यागी रहे। नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी मेघा गुप्ता ने बताया प्रतियोगिता में छात्र छात्राओं ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया।

प्रतियोगिता का उद्देश्य प्रतिस्पर्धा की भावना को विकसित करना और प्रतिभा को उजागर करना था। अध्यापक कर्मसिंह का विशेष सहयोग रहा।

इस अवसर पर नगर पंचायत लिपिक संजय कुमार, मनीष कुमार, वशीक अहमद, विनीत शर्मा, महफूज अली, नितिन तायल, आदित्य सैनी, आंचल सैनी, प्रिंस पांचाल, हिमांशु आदि का सहयोग रहा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Bihar News: कॉल पर दी धमकी, फिर पुलिस से भिड़ंत, STF जवान शहीद, दो अपराधी मारे गए

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पूर्वी चंपारण जिले के चकिया...

UP: गोरखपुर में भाजपा नेता की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र...

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...
spot_imgspot_img