Sunday, March 15, 2026
- Advertisement -

छात्रों को दी गयी विभिन्न तकनीकी जानकारी

जनवाणी संवाददाता |

मुजफ्फरनगर: जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल में अटल टिंकरिग लैब के माध्यम से ट्राई-फाई बॉक्स संस्थान के प्रमुख प्रशिक्षक सचिन व अन्य सहयोगियों के द्वारा प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया, जिसमें छात्रों को विभिन्न तकनीकियों के विषय में जानकारी प्रदान की गई। कक्षा 5 में सोलर एवं लूनर एक्लिप्स, कक्षा 6 में इंसुलेटर व् कंडक्टर, कक्षा-7 में ह्यूमन हार्ट, कक्षा -8 में वर्क व् एनर्जी तथा कक्षा -9 में सोलर- वाटर एनर्जी का प्रशिक्षण दिया गया एवं छात्रों को उसका अभ्यास भी कराया गया।

इस शिविर में जितने भी विद्यार्थियों ने भाग लिया उन सभी को एक मॉडल भी दिया गया। अटल टिंकरिंग लैब के शिक्षक ने छात्रों को बताया कि इस शिविर का उद्देश्य छात्र- छात्राओं को कौशल शिक्षा के साथ-साथ नवाचार, रचनात्मक और वैज्ञानिक शिक्षा में निपुण बनाना है।

इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती सुरेखा सिंह ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि अटल टिंकरिंग लैब का इक्कीसवीं शताब्दी की तकनीक में बड़ा ही महत्व है। यह लैब छात्रों में सृजनात्मकता एवं रचनात्मकता पैदा करने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है और साथ ही साथ छात्रों में तकनीकी ज्ञान को विकसित करती है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...

IAF Agniveer Vayu: खिलाड़ियों के लिए एयरफोर्स भर्ती, जानें आवेदन शुरू होने की तारीख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर...

Delhi Fire: दिल्ली के नेचर बाजार में भीषण आग, 40 दुकानें जलकर खाक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रविवार सुबह दिल्ली के अंधेरिया...
spot_imgspot_img