Monday, March 16, 2026
- Advertisement -

उत्तराखंड को लगेंगे पंख, पलायन घटेगा, पर्यटन बढ़ेगा और सब लौंट कर घर आयेंगे: स्वामी चिदानन्द

  • उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, योगगुरू स्वामी रामदेव, स्वामी चिदानन्द सरस्वती और आचार्य बालकृष्ण ने किया उद्घाटन 
  • उत्तराखंड की धरती पर योगी आदित्यनाथका अभिनन्दन
  • योगगुरू स्वामी रामदेव, स्वामी चिदानन्द सरस्वती और आचार्य बालकृष्ण ने रूद्राक्ष का पौधा देकर किया अभिनन्दन
  • वेदालाइफ निरामयम् उद्घाटन समारोह

जनवाणी ब्यूरो

ऋषिकेश: पतंजलि वेलनेस की योग, आयुर्वेद एवं प्राकृतिक की इंटिग्रेटेड थेरेपी के अत्याधुनिक केन्द्र वेदालाइफ-निरामयम् का उद्घाटन मुख्यमंत्री उत्तरप्रदेश योगी आदित्यनाथ के कर कमलों से संपन्न हुआ।

इस अवसर पर परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानन्द सरस्वती और योगगुरू स्वामी रामदेव, आचार्य बालकृष्ण का पावन सान्निध्य प्राप्त हुआ। योगगुरू स्वामी रामदेव और स्वामी चिदानन्द सरस्वती ने उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का उत्तराखंड की पावन धरती पर रूद्राक्ष का पौधा देकर अभिनन्दन किया।

41 1

स्वामी चिदानन्द सरस्वती ने रूद्राक्ष का पौधा देते हुये राज्य के हरित और सतत विकास के विषय में चर्चा करते हुये कहा कि वर्तमान समय में हरित प्रोत्साहन के लिये कुछ नवोन्मेषी और वहनीय उपाय करने की जरूरत है ताकि स्वच्छ एवं हरित विकास को बढ़ावा मिले।

38

वेदालाइफ-निरामयम् का उद्घाटन मुख्यमंत्री उत्तरप्रदेश योगी आदित्यनाथ और स्वामी रामदेव ने अद्भुत संदेश दिये और बताया कि आने वाले समय में यह प्रोजेक्ट एक माडॅल बन कर उभरेगा।

स्वामी चिदानन्द सरस्वती ने कहा कि उत्तराखंड को लगेंगे पंख, पलायन घटेगा, पर्यटन बढ़ेगा और सब लौंट कर घर आयेंगे व अपनी जमीन, अपनी धरती को फिर से संजायेंगे। क्या नहीं है उत्तराखंड के पास, सब तो हैं, बस हम सब को जुट जाना है। जवानी जुटेगी तो जवानी भी बचेगी, पानी भी बचेगा और पूरा विश्व खिंचता चला आयेगा उत्तराखंड की ओर। स्वामी जी ने कहा कि उत्तराखंड स्वर्ग है दिव्यता और भव्यता का संगम है।

39 1

आचार्य बालकृष्ण ने योगी जी का अभिनन्दन करते हुये कहा कि उत्तरप्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे देश को दिशा देने तथा जवानों में नयी ऊर्जा भरने के लिये उन्हें साधुवाद दिया।

40

स्वामी जी ने कहा कि हमें वर्तमान पीढ़ी को प्राकृतिक संसाधनों के सुरक्षित उपयोग एवं उपभोग के लिये प्रशिक्षित करना होगा। हमें विकास पर्यावरणीय क्षति की कीमत नहीं बल्कि संरक्षण के अधार पर करना होगा।

स्वामी चिदानन्द सरस्वती ने योगी जी, स्वामी रामदेव और आचार्य बालकृष्ण को परमार्थ गंगा आरती में सहभाग हेतु आमंत्रित किया। इस अवसर पर यमकेश्वर ब्लाक की विधायक श्रीमती रेणु बिष्ट ने भी उपस्थित रहीं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...

IAF Agniveer Vayu: खिलाड़ियों के लिए एयरफोर्स भर्ती, जानें आवेदन शुरू होने की तारीख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर...

Delhi Fire: दिल्ली के नेचर बाजार में भीषण आग, 40 दुकानें जलकर खाक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रविवार सुबह दिल्ली के अंधेरिया...
spot_imgspot_img