Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

वैदिक महायज्ञ एवं वेदकथा का वेद मंत्रों के साथ समापन

जनवाणी संवाददाता |

कैराना: नगर स्थित आर्य समाज मंदिर पिछले चार दिनों से चल रहे वैदिक महायज्ञ एवं वेदकथा का वेदमंत्रों के साथ समापन हो गया। वैदिक महायज्ञ एवं वेदकथा के कार्यकम के चौथे दिन वेद मंत्रों से यज्ञ किया गया। यज्ञ में मुख्य यजमान के रूप से प्रतिदिन 4-4 जोड़ों रहे जिसमें वरुण सिंघल, नीरज धीमान, कमलकांत सिंघल, कार्तिक आर्य, डा. अभिषेक आर्य, राजीव राजवंशी, अजीत चौहान, डा. अमन अग्रवाल, सुनील बंसल, सुनील डारे वाले रहे। मथुरा से आए कथा वाचक सविता शास्त्री ने राम और कृष्ण के जीवन को वेद के आधार पर प्रकाश डाला।

साथ ही, हवन से होने वाले लाभ के बारे में बताया। बचूसिंह आर्य ने भजनों के माध्यम से बताया कि सृष्ठि में व्यापक प्रभु आंखों से नजर आता नहीं। साथ ही, समाज में फैले अंध विश्वास पाखंड के बारे में जागृति किया। भजनों के माध्यम से वेद के आधार पर हवन का लाभ बताया।

कार्यकम में नरेश चंद, डा. विजेंद्र आर्य, सुनील, श्यामलाल, सुदेश पाल शास्त्री, अमन रुहेला, सतेंद्र आर्य, सुनील डेरी वाले, पप्पू, यशपाल, मोहन लाल, रोशन लाल आदि लोगों महायज्ञ में बढ़ चर कर भाग लिया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img