Monday, March 16, 2026
- Advertisement -

इंटरनेशनल नंबरों से धमकी देने वाला शातिर अपराधी गिरफ्तार

  • 80 अलग-अलग इंटरनेशनल नंबरों से पत्रकार को दे रहा था धमकी

जनवाणी संवाददाता |

शामली:  शहर के एक पत्रकार को मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से इंटरनेशन नंबरों से कॉल कर जान से मारने की धमकी देने के मामले में साइबर सेल और शामली सदर कोतवाली पुलिस ने शातिर साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है। शातिर अपराधी ने करीब 80 अलग-अलग इंटरनेशल मोबाइल नंबरों से पत्रकार के पास सैंकड़ों बार कॉल कर उसे धमकी दी है।

56

शामली शहर के काका नगर निवासी दीपक वर्मा पत्रकार हैं। दीपक वर्मा के तीन मोबाइल नंबरों पर करीब 80 अलग-अलग इंटरनेशल मोबाइल नंबर से सैकड़ों बार कॉल करते हुए पैसों की डिमांड करने तथा डिमांड पूरी न होने पर जान से मारने की धमकी दी गई थी। यह सिलसिला कई दिनों तक चल रहा था। जिसके बाद दीपक वर्मा ने पिछले महीने 17 दिसंबर को एसपी सुकीर्ति माधव को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की थी।

एसपी ने मामले में संज्ञान लेते हुए शामली कोतवाली पुलिस को कार्रवाई के आदेश किए थे। साथ ही साइबर सेल प्रभारी करमवीर सिंह को वीओआईपी (वाइस ओवर इंटरनेशनल प्रोटोकॉल) कॉल के जनरेटर के संबंध में जानकारी कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

जिसके बाद साइबर सेल प्रभारी करमवीर सिंह ने अपनी टीम के साथ टेलीकॉम कम्पनियों से इंटरनेशनल नंबरों की आईएलडीटीजी डिटेल्स प्राप्त करने के बाद इंटरनेशनल वीओआईपी कैरियर कम्पनियों/वीओआईपी कॉल प्रोवाइडर कम्पनियों से पत्राचार कर धमकी देने वाले साइबर अपराधी की पहचान की।

साइबर सेल टीम ने शामली सदर कोतवाली पुलिस के साथ आरोपी की पहचान करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया और उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल भी बरामद किया। आरोपी ने अपना नाम बशारत पुत्र मोहम्मद इनाम निवासी नौकुआं रोड, घेरबुखारी बताया। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी उक्त कॉल को एसआईपी (सेशन इनीशिएशन प्रोटोकॉल) एप्लीकेशन के माध्यम से की गई है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...
spot_imgspot_img