Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

एमएलसी दिनेश गोयल की जीत पर मनाई खुशियां

जनवाणी संवाददाता |

शामली: जिला भाजपा कार्यालय पर मेरठ-सहारनपुर खंड एमएलसी प्रत्याशी दिनेश गोयल की जीत पर भाजपाइयो ने मिठाई बांटकर खुशी मनाई। जिलाध्यक्ष सतेन्द्र तोमर ने भाजपा कार्यालय पर सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ जीत की खुशी मनाते हुए मिठाई बाटी।

जिलाध्यक्ष ने बताया की भाजपा प्रत्याशी को 43052 कुल मत प्राप्त हुए। जिसमें इन्होंने अपने प्रतिद्वंदी को 27150 वोटों से पराजित किया और 48 वर्षो से चल रहे कार्यकाल को धवस्त किया। आगे आने वाले चुनाव में इसी तरह लगन के साथ सभी कार्यकर्ता कार्य करते रहे ऐसा विश्वास दिलाया।

जिला महामंत्री पुनीत द्विवेदी ने कहा कि यह जीत छोटे बडे सभी कार्यकर्ताओं की है। इस जीत के लिए सभी कार्यकर्ताओं ने तन-मन-धन से साथ दिया और जीत की नींव को पहले ही मजबूत कर दिया था। जिससे दिनेश गोयल ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की। सभी शिक्षक व स्रातक मतदाताओं इस जीत के हकदार हैं।

इस अवसर पर जिला महामंत्री विशेष सरोहा, जिला उपाध्यक्ष छत्रपाल कश्यप, शशि अरोरा, जिला मंत्री निविश कुमार, विवेक प्रेमी, ओमप्रकाश, सुधीर मलिक, दिवाकर, सुधा तोमर, कोषाध्यक्ष सुखचैन वालिया, कार्यालय अध्यक्ष पुरण जाटव, सुखदेव कुमार, सन्नी मलिक, विक्की, अंकित कुमार आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img