Saturday, February 14, 2026
- Advertisement -

स्टीयरिंग छोड़कर चलती कार में बनाया वीडियो

  • हरियाणवी गाने के जरिये पुलिस को दिया खुला चैलेंज

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: युवक अपनी जान को दांव पर लगाते हुए वीडियो बनाने का कोई भी मौका हाथ से नहीं जाने दे रहे हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें युवक कार की स्टीयरिंग को छोड़कर खड़े होकर न केवल वीडियो बना रहे हैं बल्कि पुलिस को चुनौती देने वाला हरियाणवी गाने की धुन पर स्टंटबाजी कर रहे हैं। पुलिस ने स्टंटबाजों की तलाश में लगी हुई है।

नीले रंग की कार की छत पर एक लड़का काले ट्रैक सूट पहनकर बैठा है। उसके हाथ में मोबाइल है। कुछ देर बाद ये युवक चलती कार की छत पर खड़ा हो जाता है। थोड़ी देर बाद कार के ड्राइवर की बगल वाली सीट से निकल कर एक दोस्त बाहर निकलता है। स्वैग दिखाता है। लाल जैकेट और पीली टीशर्ट पहने युवक कार की खड़ा हो जाता है। वहीं कार चला रहा युवक भी स्टीयरिंग छोड़कर खिड़की खोलकर बाहर निकलता है। स्वैग दिखाता है थोड़ी देर बाद विंडो के कांच से ऊपर आकर खड़ा हो जाता है।

तीनों युवक चलती कार में इस तरह हवा में लहराते हुए खतरनाक स्टंट कर रहे हैं। युवक हरियाणवी गाने की धुन पर स्टंट कर रहे थे। पुलिस पर कमेंट करने वाले इस गाने के बोल छोरा वायरल पर हाथ न आने का। बदमाशी का टैग म्हारा, बिके से स्वैग म्हारा, किल को या गैंगवार नाम होवे बारबार, सोशल मीडिया पर वायरल छोरा हाथ न आने का। पुलिस स्टंटबाजों की तलाश कर रही है और वीडियो के आधार पर शिनाख्त की कोशिश कर रही है।

सूर्या हॉस्पिटल संचालक ने बीजेपी नेता को दी धमकी

गंगानगर: बीजेपी नेता राजन तोमर को सूर्या हास्पिटल के संचालक आमोद भारद्वाज से जान से मारने की धमकी मिली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का भी आरोप लगाया। राजन तोमर पुत्र जयप्रकाश तोमर निवासी जी-49/1 मीनाक्षीपुरम बीजेपी में राष्ट्रीय खटीक महासभा प्रदेश मंत्री है और जिला गाजिÞयाबाद के अनुसूचित मोर्चा के सह सोशल मीडिया प्रभारी है।

राजन तोमर ने बताया कि शानिवार शाम को अपने साथी के साथ ब्रेजा कार से राजेन्द्रपुरम रिश्तेदारी में जा रहा था इसी दौरान सड़क के बीच गंगानगर व्यापार संघ अध्यक्ष आमोद भारद्वाज अपने कुछ साथियों संग रोड पर इनोवा कार लेकर खडा था। जब राजन ने आमोद के चालक से कार साइड हटाने को कहा तो आमोद ने गाली-गलौज करते हुए ब्रेजा कार पर बीजेपी का झंडा लगा देख मोदी और सीएम योगी पर अभद्र टिप्पणी करते हुए राजन को जान से मारने की धमकी दी।

राजन ने जब गाली का विरोध किया तो हॉस्पिटल संचालक आमोद ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर भाजपा नेता की कार को घेर लिया और राजन को कार से खींचने लगे जिसके बाद मौके पर हंगामा हो गया खुद को घिरता देख भाजपा नेता राजन तोमर ने सूचना पुलिस को दी।

मौके पर पुलिस के पहुंचने से पहले आमोद अपने साथियों संग इनोवा कार से भाग गया। पीड़ित भाजपा नेता ने कप्तान आफिस पर जाकर पूरा मामला बताया और एसएसपी ने गंगानगर पुलिस को सख्त कार्यवाही के आदेश दिए है। जिसके बाद पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है सीसीटीवी में घटना कैद हुई है जिसकी पुलिस जांच कर रही है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: योगी सरकार का बड़ा ऐलान, तीन श्रेणी की पेंशन में बढ़ोतरी, अब मिलेगा 1500 रुपये

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...
spot_imgspot_img