- गरीबों को नि:शुल्क दी जाएगी पॉपकार्न मशीन
जनवाणी ब्यूरो |
बिजनौर: उत्तर प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के उपाध्यक्ष रामगोपाल उर्फ गोपाल अंजान ने जनपद बिजनौर का दौरा कर विभाग की ओर से लाभार्थियों को निशुल्क चाक वितरण कर उन्हें सर्टिफिकेट दिए।
चाक वितरण कर उपाध्यक्ष रामगोपाल ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार ने बेरोजगार युवकों व युवतियों का पलायन रोकने को माटी कला बोर्ड का गठन किया है। आज जिला प्रशासन की ओर से चयनित कुम्हारों को विधुत चालित चाक का निशुल्क वितरण करते हुए उनका मार्ग दर्शन किया गया।

उन्होंने बताया कि बहुत जल्दी उनके विभाग की ओर से गरीबों को निशुल्क पॉपकार्न मशीन भी दी जायेगी। जिससे लोगों को रोजगार मिल सके। इस अवसर पर उनके साथ भाजपा जिला मीडिया प्रभारी दीपक गर्ग मोनू, मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, कार्यालय प्रभारी नरेंद्र पहलवान, रूपेश चौधरी, दुष्यंत सिंह आदि मौजूद रहे।

