- एसडीएम की कृषि विभाग, लेखपालों, सचिवों के साथ मीटिंग
- कहा, बायो डिकम्पोजर विधि से पराली का करें निस्तारण
जनवाणी संवाददाता |
कैराना: बृहस्पतिवार को तहसील सभागार कक्ष में एसडीएम शिव प्रकाश यादव की अध्यक्षता में कृषि विभाग के अधिकारियों, लेखपालों व ग्राम पंचायत सचिवों के साथ एक बैठक आयोजित हुई। इस दौरान एसडीएम ने कहा कि सभी सुनिश्चित करें कि अपने-अपने क्षेत्रों में पराली किसी भी दशा में न जलाई जाएं।
उन्होंने किसानों से अपील की है कि पराली व गन्ने की पाती को न जलाएं। उसे खाद के रूप में तैयार कर खेत की उर्वरा शक्ति बढ़ाएं। पराली जलाने की घटनाओं पर सेटेलाइट व अन्य प्रकार से नजर रखी जाएंगी। ग्राम प्रधानों के साथ बैठक कर किसानों को जागरूक किया जाए। पराली को नष्ट करने हेतु पूसा डिकम्पोजर का प्रयोग कर जैविक खाद के रूप में प्रयोग करने या फसल अवशेषों को न जलाकर उसका प्रबंधन करने हेतु पशुओं के चारे के रूप में प्रयोग, मिट्टी में मिलाकर खाद बनाने, फसल अवशेषों को इकट्ठा कर वेस्ट डिकंपोजर के माध्यम से कंपोस्ट खाद तैयार की जा सकती है।

