Tuesday, March 24, 2026
- Advertisement -

तालाबों पर कब्जा, जल​​भराव होने से भड़के ग्रामीण

  • सडकों पर खाद डालकर कुर्सियां बिछाकर किया प्रदर्शन
  • लापरवाही सामने आने पर नगर पंचायत का सफाई नायक निलंबित

जनवाणी संवाददाता |

मोरना: नगर पंचायत की लापरवाही से तालाबों पर हुए अतिक्रमण ने कस्बे में जलभराव की समस्या खडी कर दी है, सभी तालाबों पर कब्जे का दौर ऐसा शुरू हुआ कि देखते -देखते सारे तालाब मकानों की जद में आ गए । लगातार शिकायतों के बाद भी तालाब कब्जा मुक्त नहीं हुए तो यहां जल निकासी की समस्या ग्रामीणों के लिए कोढ साबित होने लगी हल्की बूंदा-बांदी और बारिश में यहां की सडके और रास्ते जलमग्न होने लगे। सोमवार की रात्रि हुई बारिश के बाद कस्बे में जल भराव की समस्या ने बडा रूप ले लिया तों ग्रामीणों के सब्र का बांध भी टूट पडा।

53 1
गांव के रास्ते में भरे पानी से गुजरती महिला।

ग्रामीणों ने रास्तों पर खाद डालकर कुर्सिया बिछाकर ऐलान किया कि जब तक पानी निकासी और तालाबों से कब्जे नहीं हटेंगें प्रदर्शन जारी रहेगा। मौके पर पहुंचे नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी सुरजीत कुमार गौतम ने मौके पर पहुंचकर सफाई नायक की लापरवाही सामने आने पर उसे निलंबित करते हुए तालाबों से कब्जा हटाने का आश्वासन दिलाया।

54 1
मुख्य रास्तों पर जल भराव होने से तालाब बनी सडक।

दरअसल नगर पंचायत भौकरहेडी में तालाबों पर कब्जे का दौर शुरू होने के बाद नगर पंचायत की ओर से कोई कार्यवाही ना होने पर यहां के तालाब मकानों की जद में आ गए और यहां अधिकतर तालाबों पर मकान बना लिए गए। तालाबों पर अतिक्रमण के बाद यहां जल निकासी ने विकराल रूप ले लिया, जिसका नतीजा यह निकला कि लापरवाही के चलते जल निकासी की समस्या बढती चली गई।

जगह-जगह जल भराव के बाद ग्रामीणों की परेशानी का सबब बनती चलती गई कई बार लिखित में शिकायत दी गई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं निकला। मंगलवार को ग्रामीणों के सब्र का बांध उस वक्त टूट पडा जब सोमवार की रात्रि हुई बारिश के बाद रास्तों ने ही तालाब का रूप ले लिया। गांव के ही उदयवीर, रामवीर, सुधीर, सतपाल, हरबीर, सुभाष, राहुल, सुरेन्द्र, प्रदीप, वीर सिंह,ब्रजवीर, दीपक ने रास्ते में जल भराव होने पर नाराजगी जताई ग्रामीणों ने रास्तों में जलभराव होने पर खाद डालकर कुर्सिया बिछाकर प्रदर्शन करते हुए कहा कि जब तक जल निकासी की समस्या का निराकरण नहीं होता वह यहां से नहीं उठेगें।

एसडीएम ने दिए पैमाईश के निर्देश

ग्रामीणों के प्रदर्शन की सूचना पर मौके पर पहुंचे नगर पंचायत के ईओं सुरजीत सिंह गौतम ने कहा सफाई नायक की लापरवाही सामने आई है जिसे निलंबित कर दिया गया है और एसडीएम जानसठ जयेन्द्र सिंह ने तालाबों से कब्जे हटवाने के लिए पैमाईश के निर्देश दिए है जिसके बाद कब्जा करने वालों को नोटिस जारी किए गए हैं। ईओ सुरजीत सिंह के मुताबि नगर पंचायत के अधीन आने वाले तालाबों का रकबा और रिकार्ड खंगाला जा रहा है जिसके बाद पैमाईश कराकर अतिक्र मण करने वालों को नोटिस देने के बाद उनके मकान ध्वस्त कराए जाएंगे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP Cabinet Decisions 2026: किसानों को MSP में बढ़ोतरी, गोरखपुर बनेगा सोलर सिटी

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक...

हमारी धार्मिक अवधारणाएं विज्ञान सम्मत

राजेंद्र बज वर्तमान दौर में सारी दुनिया हमारी अपनी गौरवशाली...

गैस को देखने का अपना अपना नजरिया

समस्या गैस की हो, तो प्राथमिक स्तर पर परीक्षण...
spot_imgspot_img