Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष बने विनेश त्यागी

जनवाणी संवाददाता |

शामली: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट कार्यकारिणी के चुनाव में निर्विरोध रूप से विनेश त्यागी को जिलाध्यक्ष और प्रमेंद्र कुमार को शिक्षक संघ का जिलामंत्री चुन लिया गया।

शामली शहर के आर्य समाज में आयोजित बैठक में डीएवी कॉलेज के प्रधानाचार्य व चुनाव अधिकारी शिवकुमार यादव की अध्यक्षता में चुनाव प्रक्रिया शुरू हुई। जिसमें विनेश त्यागी को सर्वसम्मति से एक बार फिर माध्यमिक शिक्षक संघ का जिला अध्यक्ष चुन लिया गया वहीं प्रमेंद्र कुमार को जिलामंत्री बनाया गया।

उन्होंने नवनिर्वाचित अध्यक्ष विनेश त्यागी को जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का चयन कर सूची भेजने के निर्देश दिए ताकि केंद्रीय नेतृत्व से उस पर सहमति ली जा सके।

इस मौके पर जनपद मुजफ्फरनगर स्थित नगला मंदोड इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह, पूर्व अध्यक्ष मनोज शर्मा, सहदेव सिंह, नरेश पाल तोमर, रविंद्र सिंह, रविंद्र टटौली, आरपी शुक्ला, महेश शर्मा, कंवरपाल सिंह, प्रीतम सिंह, अमरपाल, माधवेंद्र, विजय कुमार आदि शिक्षक उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img