जनवाणी ब्यूरो ।
नई दिल्ली: टेस्ट में टीम इंडिया की पहली पारी 223 रन पर सिमट गई। कप्तान विराट कोहली 79 रन बनाकर कगिसो रबाडा की गेंद पर आउट हुए। चेतेश्वर पुजारा ने 43 और ऋषभ पंत ने 27 रन बनाए। विराट ने पांच पारियों के बाद टेस्ट क्रिकेट में अर्धशतक जमाया है। हालांकि, शतक के लिए उनका इंतजार अब 780 दिनों का हो गया है।
ओपनर केएल राहुल (12), मयंक अग्रवाल (15), चेतेश्वर पुजारा (43) और अजिंक्य रहाणे (9) जैसे बड़े बल्लेबाज इस मैच में फेल रहे। कगिसो रबाडा ने चार विकेट लिए। मार्को यानसन को तीन विकेट मिले। डेन ओलिवियर, केशव महाराज और लुंगी एनगिडी ने एक-एक विकेट लिया।
भारत ने निर्णायक मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया। भारतीय टीम ने प्लेइंग-क में दो बदलाव किए हैं। हनुमा विहारी की जगह कैप्टन विराट कोहली वापस आए हैं और मोहम्मद सिराज की जगह उमेश यादव को मौका मिला है।
कोहली ने द्रविड़ को पीछे छोड़ा
इस पारी में 14 रन बनाने के साथ ही विराट कोहली साउथ अफ्रीका की धरती पर सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने हेड कोच राहुल द्रविड़ 624 रन के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा। इस लिस्ट में पहले पायदान पर सचिन तेंदुलकर 1161 रन का नाम आता है।टीम इंडिया का पहला विकेट केएल राहुल के रूप में गिरा।
राहुल 12 रन बनाकर डेन ओलिवियर की गेंद पर विकेट के पीछे काइल वेरेना को अपना कैच थमा बैठे। अगले ही ओवर में कगिसो रबाडा ने मयंक (15) का विकेट लेकर भारत को बड़ा झटका पहुंचाया। मयंक का कैच दूसरी स्लिप में एडेन मार्करम ने पकड़ा। पुजारा को मार्को जेन्सन ने विकेट के पीछे कैच कराया। पुजारा एक बार फिर आउट आॅफ टच लगे और रबाडा का दूसरा शिकार बने।

