Monday, March 16, 2026
- Advertisement -

Bigg Boss OTT 3: अरमान की दूसरी पत्नी कृतिका मलिक के लिए विशाल ने की ऐसी बात,जानें पूरी रिपोर्ट

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। बिग बॉस ओटीटी 3 दिन प्रतिदिन ज्यादा रोमांचक होता जा रहा है। वहीं, अब एक और अपडेट सामने आया है। बताया जा रहा है कि, हाल ही में इंफ्लूएंसर विशाल पांडे ने अरमान मलिक की दूसरी पत्नी कृतिका मलिक के प्रति अपनी पसंद का इजहार किया है।

दरअसल, विशाल और उनके करीबी दोस्त लवकेश कटारिया के बीच बातचीत के दौरान, कृतिका उन दोनों से बात करती नजर आईं। इस दौरान विशाल ने कहा, ‘भाभी, आप मेकअप के बिना ज्यादा अच्छे दिखते हो।’

क्या बोले विशाल?

इसी बातचीत के दौरान कृतिका के जाने के बाद, विशाल ने कबूल किया कि उन्हें शो में किसी बात को लेकर अपराध बोध हुआ था। लवकेश ने उससे पूछा कि वह किस बात का दोषी है। जवाब में विशाल पांडे ने उनके कान में फुसफुसाते हुए कहा, ‘भाभी सुंदर लगती है। अच्छे तरीके से बोल रहा हूं।’

इसके अलावा बिग बॉसी की प्रतिभागी शिवानी भी अरमान की दोनों पत्नियों पर आरोप लगा चुकी हैं। उनका कहना था कि अरमान की दोनों पत्नियों कृतिका और पायल ने उन्हें नीचा दिखाने की कोशिश की है। वहीं, पायल ने घर से निकलते ही कहा कि शिवानी जैसी दिखती हैं, वैसी नहीं है।

ये हैं बिग बॉस के प्रतिभागी

‘बिग बॉस ओटीटी 3’ में रणवीर शौरी, अरमान मलिक, कृतिका मलिक, सना मकबूल, दीपक चौरसिया, साई केतन राव, सना सुल्तान, लवकेश कटारिया, नैजी, चंद्रिका दीक्षित उर्फ वड़ा पाव गर्ल, मुनीषा खटवानी, शिवानी कुमारी और विशाल पांडे शामिल हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...

IAF Agniveer Vayu: खिलाड़ियों के लिए एयरफोर्स भर्ती, जानें आवेदन शुरू होने की तारीख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर...

Delhi Fire: दिल्ली के नेचर बाजार में भीषण आग, 40 दुकानें जलकर खाक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रविवार सुबह दिल्ली के अंधेरिया...
spot_imgspot_img