- दो दिनी वॉलीबॉल (शूटिंग) प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
जनवाणी संवाददाता |
बिनौली: ब्लॉक बिनौली के मैदान में गुरूवार को दो दिवसीय धामा वॉलीबॉल (शूटिंग) प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का उदघाट्न मैच बावली की टीम ने जीता।
आयोजित वॉलीबॉल (शूटिंग) प्रतियोगिता का उद्घाटन ठेकेदार पंकज राठी ने फीता काटकर व खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर किया। प्रतियोगिता के उदघाट्न मैच में बावली की टीम ने बिनौली बी की टीम को 21-15 से हराकर जीत हासिल की। तालाबगढ़ी की टीम ने पथौली की टीम को 21-9 से पराजित किया।

बामनौली की टीम ने भगोट की टीम को 21-15 से हराया। प्रतियोगिता में रेफरी रविंद्र कुमार व देवेन्द्र धामा रहे। प्रतियोगिता में ग्राम पंचायत सचिव अनिल मान, रविन्द्र यादव, विपिन कुमार, परमबीर धामा, महेशपाल धामा, सतपाल धामा, सुनील धामा, विनय धामा, गुलवीर धामा, मनोज धामा, प्रमोद धामा, कौटिल्य धामा, गुलबीर धामा, वरुण धामा आदि का सहयोग रहा। बीडीओ बिनौली राहुल वर्मा शुक्रवार को विजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कृत करेंगे।

