जनवाणी संवाददाता |
सहारनपुर: जेवी जैन इण्टर कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के चिलकाना रोड स्थित गाँव बालपुर के प्राथमिक विद्यालय मे चल रहे सात दिवसीय विशेष शिविर के पाँचवे दिन स्वयंसेवकों ने प्रथम सत्र में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” रैली का आयोजन किया।
कार्यक्रम अधिकारी प्रदर्शन जैन ने स्वयमसेवकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि विश्व मे आधी आबादी महिलाओं की है। हमारे देश में पूर्वजों ने महिलाओं को देवी का दर्जा देते हुए कहा कि जहां नारियों का सम्मान होता है, वहाँ देवता निवास करते है। परन्तु आधुनिक काल मे इस देवी को गर्भ में ही मार डालने की कुप्रथा चल पड़ी जिससे हमारे देश मे स्त्री पुरुष अनुपात का संतुलन इतना बिगड़ गया कि विवाह योग्य अनेक युवक योग्य लड़की के अभाव में अविवाहित घूम रहे हैं।
इस समस्या को दूर करने और समाज मे जाग्रति लाने के लिए भारत सरकार का बेटियों को बचाने के लिए मह्त्वपूर्ण अभियान चल रहा है। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ।
आज स्वयंसेवको ने गांव में एक रैली बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का आयोजन किया। स्वयंसेवक अपने हाथों में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ-खुशहाली लाओ, जैसे प्रेरणादायक स्लोगन लिखे बैनर लेकर चल रहे थे। साथ ही घर-घर जाकर ग्रामीणों के जीवन स्तर के सर्वे का कार्य भी कर रहे हैं।
कार्यक्रम में मौ सुहेल, गोरक्ष चौहान, अंकित गुप्ता, अनूप कुमार, प्रिंस कुमार, सऊद, काशिफ अली, मुकुल सैनी, वंश सैनी, अब्दुल रऊफ, आकांक्षा, माहेश्वरी, हलीमा, खदीजा, अजमा, सोनी, कशिश अग्रवाल, अजमा, सलोनी, ईशा सिंह नन्दिनी सहित सभी स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

