जनवाणी संवाददाता |
बिजनौर: मतदाता सूची में सम्मिलित मतदाताओं से स्वैच्छिक रूप से आधार नम्बर एकत्र किए जाने के सम्बन्ध में राजनैतिक दलों, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन कलैक्ट्रेट सभाकक्ष में किया गया।
बैठक की अध्यक्षता करते हुये जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने कहा कि मतदान लोकतंत्र की स्वस्थ परम्परा है और मतदाता सूची उसका आधार है। उन्होंने शुद्व, पारदर्शी व त्रुटिविहीन मतदाता सूची बनाने के लिये कहा। बूथ स्तर पर सात अगस्त व 21 अगस्त को विशेष कैम्पों का आयोजन भी किया जाएगा।

