Wednesday, March 25, 2026
- Advertisement -

पुलिस भर्ती में रिक्त पदों के भरने के लिए वेटिंग नहीं लगाने पर हंगामा किया

  • अभ्यर्थियों ने सांसद को ज्ञापन देकर वेटिंग लिस्ट जारी कराने की मांग की
  • चिकित्सीय परीक्षण कराए बिना,फाइनल लिस्ट जारी करने पर आक्रोश जताया

जनवाणी संवाददाता |

बड़ौत: गत दो बार हो चुकी है उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती में काफी संख्या में पद खाली रह गए है। जिन अभ्यर्थियों का फाइनल सूची में नाम नहीं आया है, उन्होंने नगर में हंगामा किया और सांसद को एक ज्ञापन देकर वेटिंग सूची जारी कराने की मांग की।

अभ्यर्थियों ने बताा कि गत 2015 व 2018 में उत्तर प्रदेश पुलिस में भर्ती की गई थी। आरोप है कि नियम के खिलाफ भर्ती की गई थी। बिना चिकित्सीय परीक्षण कराए ही भर्ती की फाइल सूची जारी कर दी गई। बताया कि दोनों भर्ती में करीब पांच हजार पद खाली रह गए थे। अभ्यर्थियों की मांग है कि नई भर्ती नहीं करके वेटिंग सूची जारी की जाए। जिन अभयर्थियों के फाइल मेरिट से अंक कम रह गए थे।

उनको मौका दिया जाए और मेरिट को कम करके रिक्त पदों को भरा जाए। यदि वेटिंग सूची जारी नहीं की गई तो हजारों अभ्यर्थियों का भविष्य चौपट हो जाएगा। जिसको लेकर दर्जनों से अधिक अभ्यर्थियों ने गांधी रोड पर हंगामा किया और दिगंबर जैन कालेज में कोविड टीकाकरण केन्द्र का निरीक्षण कराने आए साांसद डा. सत्यपाल सिंह को एक ज्ञापन दिया और रिक्त पदों को भरने के लिए वेटिंग लिस्ट जारी कराने की मांग की। सांसद ने अभ्यर्थियों को आश्वासन दिया। जिसके बाद वे वापस लौट गए।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

क्यों बढ़ रहा है किडनी रोग?

डॉ रूप कुमार बनर्जी, होमियोपैथिक चिकित्सक आधुनिकता और शहरी जीवनशैली...

स्वस्थ तन मन के लिए क्या करें

नीतू गुप्ता मनुष्य जब तक जवान रहता है, वह सोचता...

वो गैस आ नहीं रही, ये गैस जा नहीं रही

गैस से वे पहले ही परेशान थे। चौबीसों घंटे...

लिखा जा रहा नारी शक्ति का नया अध्याय

भारत का लोकतंत्र एक नए मोड़ पर खड़ा है...

पर्यावरण अनुकूल बने ईवी

जलवायु परिवर्तन आज मानव सभ्यता के सामने सबसे बड़ी...
spot_imgspot_img