Sunday, June 21, 2026
- Advertisement -

कुर्डी में यमुना नदी पुल के निर्माण कार्य का विधायक ने किया निरीक्षण

  • निर्माण कार्य धीमी गति से चलने पर विधायक ने लिर्मणा कंपनी ने अधिकारियों से जताई नाराजगी

जनवाणी संवाददाता |

बड़ौत: छपरौली विधायक सहेन्द्र सिंह ने यमुना नदी पर कुडी- नांगल गांव के पास बनाए जा रहे मार्ग के बीच के घाट पर निर्माणाधीन पुल एवं एप्रोच मार्ग का निरीक्षण किया। पुल निर्माण करने वाली झंडू कंस्ट्रक्शन कंपनी के एमडी एवं संबन्धित अधिकारियों से फोन पर वार्ता कर कार्य की प्रगति के बारे मे जानकारी की। विधायक ने साइट इंचार्ज से काम धीमी गति से चलने पर नाराजगी भी जताई।

मंगलवार को छपरौली के भाजपा विधायक सहेन्द्र सिंह अचानक यमुना नदी पर पुल निर्माण घाट पर पहुंचे यमुना नदी पर छपरौली को हरियाणा से जोड़ने के लिए बनाए जा रहे पुल का निरीक्षण किया। इसके साथ विधायक ने पुल के उत्तर प्रदेश की तरफ बनाए जा रहे अप्रोच मार्ग का भी निरीक्षण किया। वहाँ काम कर रहे झंडू कंस्ट्रक्शन कंपनी के कर्मचारियों से निर्माण संबंधी जानकारी हासिल की।

साइट इंचार्ज रमेश हुड्डा ने विधायक छपरौली को बताया कि पुल निर्माण की निर्धारित अवधि को जून 2021 से बढ़ाकर नवंबर 2021 करने की मांग की गयी। रमेश हुड्डा के अनुसार 18 पिलरों पर स्लैब का कार्य चल रहा है। जिनमे एक स्लैब का कार्य पूर्ण हो चुका है।

इसके साथ साथ पुल से लेकर समालखा हरियाणा की तरफ लगभग 11 मीटर चौड़ाई से 11.50 किमी. अप्रोच मार्ग का निर्माण कार्य भी पूर्ण किया जा चुका है। रमेश हुड्डा ने बताया कि पुल निर्माण कार्य मे अब तेजी लाई जा रही है। जिससे पुल निर्माण कार्य को समय अवधि मे पूर्ण किया जाएगा। इस मौके पर भूपेन्द्र शर्मा, बलराम जिंदल, राहुल, रुचिन, प्रदीप आदि लोग मौजूद रहे।

फोटो:कुर्डी में बन रहे पुल का निरीक्षण करते विधायक।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

spot_imgspot_img