जनवाणी संवाददाता |
बुढ़ाना: कस्बे के श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में शुक्रवार को पत्रकार वार्ता व प्रवचन के दौरान जैन मुनि वीरसागर जी महाराज शाकाहार व जीव दया पर प्रवचन कर रहे थे। उन्होने कहा कि हमारी युवा पीढ़ि व समाज जितना अधिक शिक्षित होता जा रहा है।
उन्होने कहा कि कैमिकल युक्त बाजार का मक्खन व अन्य सामान महीनों तक भी खट्टा नही होता। उन्होने कहा कि हम पश्चिम देशों की संस्कृति को अपनाते जा रहे है। पशु- पक्षी व अन्य जीवों की हत्या कर उन्हें खाने के कारण ही कोरोना महामारी फैली है।
जिसने देश को बर्बाद कर दिया। जैन मुनि विशाल सागर जी महाराज ने कहा कि अहिंसा के मार्ग पर चलने से ही समाज व देश का कल्याण हो सकता है। उद्योगों में हिंसा अधिक होती है। हमारे देश में अधिक मात्रा में कीटनाशक दवाईयों का अधिक प्रयोग होने से ही बीमारी फैल रही है।
उन्होने कहा कि रात में भेजना करना मांस खाने तथा पानी पीना खून पीने के बराबर है। जैन मुनि धवल सागर जी महाराज ने कहा कि जैसा हम अपने लिए सोचते है, वैसा ही दूसरों के लिए सोचना चाहिए। इस मौके पर महेश जैन, नरेन्द्र जैन, पवन जैन, अनुज उर्फ अप्पू जैन, सतेन्द्र जैन, अनिल, विशाल व आशीष जैन सहित समाज की दर्जनों महिलाऐं एंव पुरूष मौजूद रहे।

