जनवाणी संवाददाता |
कांधला: घर के बाहर खेल रहे बच्चों के ऊपर दीवार गिर जाने से दो बच्चों की मौत हो गई। जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना पर आला अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटना के सम्बन्ध में जानकारी ली।

नगर के गंगेरू रोड स्थित ईदरीश बेग विहार कॉलोनी में सात वर्षीय जोया पुत्री जमील अपने 4 वर्षीय साथी अब्दुल गफ्फार पुत्र आरिफ व नोनू के साथ खेल रही थी। उसी दौरान नाजिम पुत्र सादू के घेर की दीवार बच्चों के ऊपर गिर गई। जिसमें दबने पर जोया की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अब्दुल गफ्फार व नोनू को शामली के लिए रेफर कर दिया गया।


