Tuesday, March 17, 2026
- Advertisement -

युवती से दुष्कर्म मामले में वांछित दो सगे भाई गिरफ्तार

  • झिंझाना पुलिस ने केरटू बस स्टैंड से गिरफ्तार किए

जनवाणी संवाददाता |

झिंझाना: थाना झिंझाना क्षेत्र में 19 साल की युवती के साथ दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी सगे भाई हैं और वह बस स्टैंड से कहीं भागने की फिराक में थे।

झिंझाना थाना प्रभारी ने बताया कि 25 नवंबर को पुलिस वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के अभियान में लगी हुई थी। तभी पुलिस को सूचना मिली कि केरटू बस स्टैंड पर दुष्कर्म के मामले में वांछित दो आरोपी खड़े हुए हैं। जिसके बाद पुलिस ने बस स्टैंड की घेराबंदी करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपियों ने अपने नाम सलमान और शमशाद पुत्रगण अख्तर निवासीगण गांव फतेहपुर थाना झिंझाना बताए। दोनों आरोपी कहीं भागने की फिराक में थे। झिंझाना एसओ सर्वेश कुमार ने बताया कि 22 अक्टूबर को झिंझाना क्षेत्र में 19 वर्षीय एक युवती के साथ दुष्कर्म की घटना हुई थी। पीड़िता ने थाने में तहरीर दी थी जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू की थी।

74 1

शराब के सेल्समैंनों से हुई घटना में चार दबोचे

गढ़ीपुख्ता: कस्बे में देशी शराब की दुकान के सेल्समैनों के साथ हुई मारपीट की घटना में पुलिस ने आरोपी चार युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने एक सूचना पर गांव औदरी से चारो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिन्होंने अपने नाम रवि पुत्र मुकेश, शिवम पुत्र संजीव, अमित पुत्र अमरपाल और रवि पुत्र सतवीर निवासीगण कस्बा व थाना गढ़ीपुख्ता बताए हैं। एसओ ने बताया कि 24 नवंबर की शाम को देशी शराब की दुकान पर कार्यरत सेल्समैन बालेंद्र पुत्र मांगेराम निवासी दुल्लाखेड़ी के साथ शराब के पैसे उधार करने को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद चार युवकों ने लाठी-डंडों से मारपीट करते हुए सेल्समैन को घायल कर दिया था। पुलिस ने इस मामले में रात में ही मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू की थी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Bihar News: कॉल पर दी धमकी, फिर पुलिस से भिड़ंत, STF जवान शहीद, दो अपराधी मारे गए

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पूर्वी चंपारण जिले के चकिया...

UP: गोरखपुर में भाजपा नेता की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र...

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...
spot_imgspot_img