Monday, March 23, 2026
- Advertisement -

गैंगस्टर विकास दुबे की पत्नी रिचा के खिलाफ वारंट जारी

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट से अपील खारिज होने के बाद भी कुख्यात विकास दुबे की पत्नी रिचा के कोर्ट में समर्पण न करने पर उसके खिलाफ वारंट जारी किया गया है।

रिचा ने अपने ऊपर दर्ज धोखाधड़ी के मामले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील की थी। इसे खारिज करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने उसे सात दिन (सात दिसंबर तक) में एंटी माती की डकैती कोर्ट में हाजिर होने के आदेश दिए थे।

दो जुलाई 2020 को बिकरू गांव में कुख्यात विकास दुबे और उसके गुर्गों ने पुलिस पर फायरिंग कर सीओ समेत आठ पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी थी। वारदात के बाद विकास की पत्नी रिचा पर नौकर की मर्जी के बगैर उसके नाम का सिम इस्तेमाल करने का आरोप लगा था।

मामले में पुलिस ने रिचा पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की। इसकी सुनवाई एंटी डकैती कोर्ट में चल रही है। इसके खिलाफ हाईकोर्ट में दायर याचिका खारिज होने के बाद रिचा ने सुप्रीम कोर्ट में अपील की थी। इसे 30 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट ने भी खारिज कर दिया।

साथ ही मंगलवार तक माती स्थित एंटी डकैती कोर्ट में हाजिर होने का आदेश दिया था। सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता आशीष तिवारी ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट से तय समयसीमा में रिचा के समर्पण न करने पर उसके खिलाफ जमानती वारंट जारी किया गया है। कोर्ट ने सुनवाई की अगली तारीख 13 दिसंबर तय की है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP Cabinet Decisions 2026: किसानों को MSP में बढ़ोतरी, गोरखपुर बनेगा सोलर सिटी

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक...

हमारी धार्मिक अवधारणाएं विज्ञान सम्मत

राजेंद्र बज वर्तमान दौर में सारी दुनिया हमारी अपनी गौरवशाली...

गैस को देखने का अपना अपना नजरिया

समस्या गैस की हो, तो प्राथमिक स्तर पर परीक्षण...
spot_imgspot_img