जनवाणी संवाददाता |
कोतवाली देहात: बुधवार को थाना क्षेत्र के गांव हुसैनाबाद उर्फ दौलताबाद मे एसडीएम नगीना शैलेंद्र कुमार व नगीना सुमित शुक्ला भारी पुलिस बल के साथ पहुंचकर मुकदमे में वारंटी व गैंगस्टर के आरोपी जुल्फकार पुत्र लियाकत के घर की कुर्की की कार्यवाही की। धारा 3 (1) उत्तर प्रदेश गिरोह बंद और समाज विरोधी क्रियाकलाप ( निवारण) के अंतर्गत कुर्क करने की प्रक्रिया अमल में लाई गई। आरोपी के मकान की कीमत लगभग 15 लाख दर्शाई गई है।

