Friday, October 9, 2026
- Advertisement -

किठौर में मौसा की फावड़े से काट दी गर्दन, थाने पहुंचा आरोपी

  • नोएडा का रिटायर्ड दारोगा था मृतक, साली के लड़के ने नशे में दिया वारदात को अंजाम

जनवाणी संवाददाता

किठौर: थानाक्षेत्र के हसनपुर कलां में नशे में धुत साली के लड़के ने अपने मौसा रिटायर्ड दारोगा की फावड़े से गर्दन काटकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देकर आरोपी खुद थाने पहुंचा और पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

नोएडा गौतमबुद्धनगर का दनकौर थानांतर्गत भट्टा पारसौल निवासी श्यौराज सिंह (67) पुत्र प्रसादी लाल सोमवार शाम किठौर के गांव हसनपुर कलां में अपने साढू महेंद्र के यहां आया था। बताया गया कि खाने के बाद श्यौराज सिंह और उसकी साली के लड़के अंकुश (28) ने एकसाथ शराब पी और फिर सोने चले गए। यहां नशे में दोनों के बीच शुरु हुई बातचीत आक्रोश में बदली और अंकुश ने पास में रखे फावड़े से मौसा श्यौराज की गर्दन पर वार कर दिया। जिससे श्यौराज की गर्दन कटने से मौके पर ही मौत हो गई।

सूत्रों का कहना है कि वारदात को अंजाम देकर हत्यारोपी खुद थाने पहुंचा और पुलिस को घटना की जानकारी देते हुए सरेंडर कर दिया। हालांकि इंस्पेक्टर अरविंद मोहन शर्मा ने हत्यारोपी के सरेंडर से इंकार किया है। इंस्पेक्टर का कहना है कि फिलहाल पैसे के लेन-देन पर हत्या की बात सामने आई है।

पूछताछ के बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। वहीं सूत्रों का कहना है कि नशे में धुत श्यौराज ने अंकुश की मम्मी को लेकर कुछ बोल दिया जिससे अंकुश बौखला गया और उसने मौसा की हत्या कर दी। श्यौराज सिंह उत्तर प्रदेश पुलिस में दारोगा था जो लगभग नौ वर्ष पूर्व सेवानिवृत हो गया।

इंस्पेक्टर का कहना है कि मृतक के परिजनों को घटना से अवगत करा दिया गया है। अभी तहरीर नही दी गई है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

CBSE प्राइवेट परीक्षा 2027 का फॉर्म जारी, जानें फीस और आवेदन की पूरी डिटेल

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Baghpat News: खेकड़ा में मकान व दुकान में लगी आग, मां-बेटी की मौत

जनवाणी संवाददाता | बागपत: खेकड़ा बाजार में पुलिस चौकी के...

Nana Patekar: नाना पाटेकर के किरदारों का जादू, ‘परिंदा’ से ‘वेलकम’ तक हर अंदाज रहा खास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

आज 57वीं जीएसटी परिषद की बैठक, कारोबार को आसान बनाने वाले बड़े सुधारों पर नजर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण...
spot_imgspot_img