Saturday, March 28, 2026
- Advertisement -

हरियाणा से लापता वसीम की तांत्रिक ने कैराना में की हत्या

  • तंत्र विद्या के बहाने कैराना में लेकर आए थे युवक को
  • तांत्रिक की निशानदेही पर निर्माणाधीन मकान से शव किया बरामद

जनवाणी संवाददाता |

कैराना: मंगलवार शाम करीब 4.30 बजे पानीपत के तहसीलदार प्यारेलाल के साथ सेक्टर-29 थाने के जांच अधिकारी एएसआई महिपाल सिंह टीम के साथ कैराना कोतवाली में पहुंचें। हरियाणा पुलिस अपने साथ कांधला निवासी एक तांत्रिक को भी लेकर आई थी। पुलिस ने तांत्रिक की निशानदेही पर नगर के मोहल्ला रेतेवाला में मुगल गार्डन मैरिज होम के निकट यूसुफ के निर्माणाधीन मकान का ताला तुड़वाया और मकान के अंदर बनाए गए स्टोर में खुदाई कराई गई।

जहां से वसीम (30) निवासी मोहल्ला इमाम साहब, जाटल रोड, संजय चौक, पानीपत का शव बरामद कर बाहर निकाला गया। वसीम गत 31 दिसंबर से लापता था, जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट उसके बड़े भाई कल्लन ने सेक्टर-29 थाने में दर्ज कराई थी। इसके बाद से पुलिस वसीम की तलाश कर रही थी। पुलिस ने संदेह के चलते तांत्रिक सूफी दिलशाद को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी।

हरियाणा पुलिस के जांच अधिकारी ने बताया कि बीते शनिवार को तांत्रिक सूफी दिलशाद तंत्र विद्या के बहाने वसीम को अपने साथ कैराना लाया था, जिसकी बीते शनिवार को आरोपी तांत्रिक ने अपने साथी फरमान के साथ मिलकर सिर में फावड़े से हमला करने के बाद रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी थी। उसके बाद उक्त निर्माणाधीन मकान में ही दबा दिया था। फरार आरोपी का नाम फरमान बताया गया है।

वहीं, हरियाणा पुलिस शव को गड्ढे से निकलवाकर तथा आरोपी को अपने साथ हरियाणा लेकर लौट गई। मृतक का पोस्टमार्टम हरियाणा में ही कराया जाएगा। इस दौरान कोतवाली के एसएसआई राजेश कुमार टीम के साथ मौजूद रहे। हरियाणा पुलिस का कहना है कि गुमशुदगी के मामले को हत्या में तरमीम करते हुए कार्रवाई की जाएगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उल्लूओं की दुनिया को जानिए

ललित नारायण उपाध्याय उल्लू के नाम से तो आप बचपन...

रुपया पैसा फल फूल गया है

यकीन मानिए, रुपया-पैसा फल फूल गया है। इसके चलते...

पूरा संसार एक रंग मंच हम उसके कलाकार

वास्त्व में रंगमंच जीवंत कला को समझने-सम्मानित करने का...

गिरते रुपये के नुकसान अधिक

बीस मार्च को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अपने...

Sonia Gandhi: सोनिया गांधी का स्वास्थ्य सुधरा, डॉक्टरों ने बताया जल्द मिलेगी छुट्टी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोनिया गांधी...
spot_imgspot_img