Wednesday, April 1, 2026
- Advertisement -

Saharanpur News: लोगों को पानी, सड़क की मूलभूत सुविधाओं से वंचित न करें: महापौर

जनवाणी संवाददाता |

सहारनपुर: महापौर डॉ. अजय कुमार की अध्यक्षता में सेठ गंगा प्रसाद माहेश्वरी सभागार में नगर निगम बोर्ड की बैठक हुयी। बैठक में सर्व प्रथम वार्ड 53 से नवनिर्वाचित पार्षद गौरव जैन को महापौर ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलायी और माल्यार्पण कर व मिष्ठान खिलाकर उनका स्वागत करते हुए बधाई दी। नगरायुक्त शिपू गिरि व अपर नगरायुक्त प्रदीप कुमार यादव सहित अन्य अधिकारियों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।

बैठक में चार घंटे की मैराथन चर्चा के दौरान महापौर डॉ. अजय कुमार ने निगम अधिकारियों से कहा है कि जहां पहले से आबादी है उन क्षेत्रों के लोगों को पानी, सड़क आदि मूलभूत सुविधाओं से वंचित न करे। महापौर ने यह बात कुछ पार्षदों द्वारा यह सवाल उठाये जाने पर कही कि शहर के बाहरी इलाकों में दशकों से रह रहे व निगम में शामिल हुए 32 गांवों की पुरानी आबादी भी अनएप्रूव्ड कॉलोनी के नाम पर सड़क व पेयजल आदि सुविधाओं से वंचित कर दी गयी है।

महापौर ने कहा कि बस यह ध्यान रखा जाए कि निगम द्वारा किसी प्राईवेट कॉलोनाइजर को इसका लाभ न पहुंचे। महापौर द्वारा पूछे जाने पर निर्माण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि ऐसे करीब एक सौ प्रस्ताव हैं जो प्राधिकरण से कालोनी एप्रूव्ड न होने के कारण पैंडिंग पडे़ है। महापौर ने कहा कि सरकार ‘हर सर को घर और नल से जल’ का लक्ष्य लेकर कार्य कर रही है, इसलिए जरुरी है कि लोगों को मूलभूत सुविधाओं से वंचित न किया जाए।

अतिक्रमण के मुद्दे पर महापौर ने कहा कि झूठी शिकायतों पर कार्रवाई न करें, कार्रवाई से पहले यह देख लें कि निजी द्वेष के कारण तो शिकायत नहीं की गयी है। नगरायुक्त शिपू गिरि ने नाले और नालियों के किनारे से अतिक्रमण हटाने पर जोर दिया। नगरायुक्त ने अधिकारियों से कहा कि वार्डो का दौरा करते समय यदि वे क्षेत्रीय पार्षद को साथ ले लें तो बेहतर होगा। नगर विधायक राजीव गुंबर ने नगर स्वास्थय अधिकारी को कहा कि वे जब वार्डो में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करने जाएं तो कर्मचारियों की उपस्थिति की भी निगरानी करें। नगर विधायक ने भीषण गरमी का उल्लेख करते हुए शहर में पानी की व्यवस्था को दुरुस्त रखने और खराब पडे़ पम्प युद्ध स्तर पर ठीक व रिबोर कराने पर जोर दिया।

रामपुर मनिहारान के विधायक देवेंद्र निम ने कहा कि निगम में शामिल 32 गांवों में उनके विधानसभा क्षेत्र के भी अनेक गांव शामिल है। उन गांवों में फॉगिंग व सफाई न होने की बात उठाते हुए उन्होंने उस ओर ध्यान देने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि निगम अधिकारियों को यह हिदायत दी जानी चाहिए कि वे पार्षदों व जनप्रतिनिधियों के फोन की अनदेखी न करें और फोन उठाकर समस्याओं को सुनें।

इसके अलावा पार्षदों ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। जिनमें सफाई, पानी के पम्प खराब होने, सड़क बनवाने, ठेकेदार द्वारा एक वर्ष से सड़क ठीक न करने, खंभों पर लाइट लगवाने, सीवर कनेक्शन न होने,घंटाघर के निकट सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर तीन मंजिला भवन बनाने, क्षेत्रों में सैनेटरी इंस्पैक्टर न आने, शहर से अतिक्रमण हटवाने, स्ट्रीट डॉग की बढ़ती संख्या को नियंत्रित करने, डेरियो द्वारा नालियों में गोबर बहाने से व्याप्त गंदगी, कूड़ा घर हटवाने, वार्डो में सफाई कर्मचारियों की कमी, भीषण गर्मी को देखते हुए शहर के सभी वार्डो में कूलर लगवाने, कर्मचारी पटल परिवर्तन, ढमोला सफाई, सीएम ग्रिड सड़क की घटती चौड़ाई, टैक्स में छूट आदि मुद्दे उठाये। महापौर व नगरायुक्त ने सभी विषयों पर उत्तर देकर तथा गंभीर विषयों पर कार्रवाई का आश्वासन देकर पार्षदों की जिज्ञासाओं को शांत किया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

डीपफेक पूरी तरह नकारात्मक नहीं

हम उस युग में रह रहे हैं जिसे विशेषज्ञ...

बुनियादी शिक्षा को खोना सही नहीं

वी गर्ग विद्यार्थियों को अपनी रुचियों के अनुसार आगे बढ़ने...

लड़कियों को शिक्षित करने का महत्व

डॉ विजय गर्ग शिक्षा केवल एक मौलिक अधिकार नहीं...

कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना

एक सप्ताह बाद गुड़की घर पर आया। मैंने पूछा,...

अर्थव्यवस्था के लिए बढ़ सकतीं हैं मुश्किलें

अगर अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष चलता...
spot_imgspot_img