जनवाणी संवाददाता |
मेरठ/मुजफ्फरनगर: हर वर्ष 26 जनवरी का दिन भारत में गणतंत्र दिवस के तौर पर मनाया जाता है। दरअसल 26 जनवरी 1950 को भारतीय संविधान लागू किया गया था और भारत को पूर्ण गणतंत्र घोषित किया गया। इस वजह से हर साल 26 जनवरी का दिन राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस के तौर पर मनाया जाता है।

इसी सिलसिले में वी वन फाउंडेशन द्वारा उत्तर प्रदेश के मेरठ व मुज्जफरनगर जिले में अलग-अलग गांवों में चल रही वी वन पाठशालाओं में भी गणतंत्र दिवस बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया। साथ ही मुज्जफरनगर जिले में स्थित ग्राम नूनीखेड़ा में वी वन पाठशाला में भी गणतंत्र दिवस बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया।

गणतंत्र दिवस के इस मौके पर फाउंडेशन के संस्थापक जयराम के साथ साथ सदस्य भगवान दास, पूजा व आरती ने सभी देशवासियों को अपनी अपनी हार्दिक शुभकामनाएं दी। साथ संस्थापक जयराम ने अह्वान किया कि शिक्षा जीवन में एक नई ज्योति का संचार करता है, शिक्षा से देश और समाज को एक नई दिशा मिलती है, शिक्षा जीवन में उजाला लाता है। इसलिए आज हम सभी संकल्प लेते हैं कि शिक्षा लेंगे और शिक्षा देंगे।

