Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

सोना-चांदी की कीमत पर मौसम की मार

  • दो दिन में ही देखा काफी उतार-चढ़ाव

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: बारिश और ठंडी हवाओं का असर सोना-चांदी की कीमतों पर भी पड़ा है। दो दिन से बाजार में दोनों धातुओं की कीमत में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। शहर सराफा बाजार में बुधवार को जहां कोई बदलाव नहीं हुआ। वहीं, गुरुवार को काफी अंतर देखने को मिला।

बाजार पर बारिश और मौसम का असर बताया जा रहा है। हालांकि कल यानी बुधवार को भी दाम में अधिक इजाफा नहीं हुआ था, लेकिन ये कुछ चढ़ा जरूर था। गुरुवार को सोना की कीमतें 280 रुपये प्रति 10 ग्राम बढ़ी थी। जबकि चांदी के दाम 390 रुपये प्रति किग्रा तक बढ़े थे।

बुधवार को सोना 49,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। जो गुरुवार को 49,850 रहा और चांदी 62,810 रुपये प्रति किग्रा पर थी, जो गुरुवार को 62,550 पर बंद हुई थी। गुरुवार को जब बाजार खुला तो सोना चांदी के भाव कल के पुराने भाव पर खुले। इससे पहले सप्ताह के पहले दिन एक बार सोना चांदी कीमतों में गिरावट दर्ज की गई थी।

सोमवार को सप्ताह के पहले दिन सोना 310 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 930 रुपये प्रति किग्रा तक कम हो गई थी। गत शुक्रवार को सोना चांदी की कीमत में जोरदार कमी आई थी। सप्ताह के पहले दिन कारोबारी सत्र की शुरुआत में सोना 310 रुपये प्रति 10 ग्राम कम होकर 48740 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

जोकि जनवरी के सबसे कम स्तर पर बताया जा रहा था। वहीं, चांदी 930 रुपये प्रति किग्रा टूटी और इसकी कीमत 62,480 रुपये पर जा टिकी थी। सोमवार को दोनों ही कीमती धातुओं में गिरावट दर्ज की गई थी। पिछले तीन दिन से सोना चांदी के दाम में गिरावट आ रही थी।

बता दें कि 21 जनवरी से 31 जनवरी के बीच सोना चांदी की कीमत चार बार गिरी थी। जहां तक इन तारीखों के बीच भाव बढ़ने की बात है तो वह सिर्फ तीन बार बढ़ा था, लेकिन जिस तेजी से दाम में गिरावट आई। उस तेजी से सोना चांदी के भाव नहीं बढ़ सके थे। सहालग के चलते इस समय सोना चांदी की मांग में तेजी आई है।

पिछले काफी दिनों से सराफा बाजार में मंदी के चलते व्यापारियों को काफी नुकसान हुआ है, लेकिन अब जबकि सोना चांदी के दामों में कमी आ रही है और इसकी मांग भी बढ़ रही है तो ऐसे में व्यापारियों के चेहरे पर चमक देखी जा रही है। आज बारिश के मौसम में बाजार भाव स्थिर तो है, लेकिन इस मौसम का असर बाजार पर पड़ेगा और आज मंदी के आसार बने हुए हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img