जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: मौसम विभाग ने राजधानी दिल्ली में भारी बारिश और आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की है। इस दौरान हवाओं की रफ्तार 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। विभाग के अनुसार, अधिकतम तापमान करीब 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान लगभग 29 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
गर्मी से राहत की संभावना
कई दिनों से जारी भीषण गर्मी के बीच यह बारिश लोगों को कुछ राहत दे सकती है। हालांकि, आंधी-तूफान की संभावना को देखते हुए सतर्क रहना जरूरी है। नागरिकों से अपील की गई है कि वे मौसम विभाग के ताज़ा अपडेट पर नजर बनाए रखें।
तापमान में बदलाव की संभावना
पूर्वानुमान के अनुसार, दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। बारिश और तेज हवाओं के कारण तापमान में थोड़ी गिरावट भी दर्ज की जा सकती है।

