जनवाणी न्यूज |
नई दिल्ली: दिल्ली एनसीआर में मौसम ने करवट ले ली है। शनिवार सुबह से मंडरा रहे बादल दोपहर होते होते बरस पड़े। कई इलाकों में बारिश की हल्की फुहारों से मौसम सुहाना हो गया। वहीं, कई क्षेत्रों में अब भी काले और घने बादल हैं। मौसम विभाग ने मध्यम से तेज बारिश की संभावना जताई है।
#WATCH दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में बारिश हुई। वीडियो उत्तम नगर इलाके से हैं। pic.twitter.com/2yHEAW7czg
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 16, 2022

