Wednesday, June 10, 2026
- Advertisement -

घर में शादी का माहौल, बेटी की हुई मौत

  • गीता की मौत से परिजनों में मचा कोहराम
  • पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा युवती का शव

जनवाणी संवाददाता |

सरधना: रविवार को सरधना के अहमदाबाद गांव में शादी से दो दिन पूर्व युवती की अचानक मौत हो गई। जिससे शादी की खुशी मातम में तब्दील हो गई। युवती की मौत से उसके परिजनों में कोहराम मच गया। बेटी नहाने के लिए बाथरूम में गई थी।

12 5

काफी देर तक वह बाहर नहीं आई तो परिजनों ने किसी तरह दरवाजा खोलकर उसे बाहर निकाला। युवती के मौत का सही कारण पता नहीं चल पाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवती यूपी पुलिस में कांस्टेबल थी और वर्तमान में मुजफ्फरनगर विजिलेंस टीम में तैनात थी।

14 5

सरधना के अहमदाबाद गांव निवासी गीता तालियान पुत्री गजराज तालियान यूपी पुलिस में कांस्टेबल थी। हाल में उसकी तैनाती मुजफ्फरनगर में विजिलेंस में थी। सात फरवरी को सुमित तेवतिया निवासी गुलावटी बुलंदशहर से युवती की शादी थी। शादी के कार्ड बट चुके थे। परिवार में खुशी का माहौल था और शादी की रस्म चल रही थी। रविवार को भी हल्दी की रस्म अदा की गई थी। जिसके बाद गीता नहाने के लिए बाथरूम में चली गई।

मगर काफी देर तक युवती बाहर नहीं आई। परिजनों को शक हुआ तो उन्होंने आवाज लगाई। मगर अंदर से कोई जवाब नहीं आया। इसके बाद परिजनों ने किसी तरह दरवाजा खोला तो युवती बाथरूम में पड़ी थी। यह देखकर परिजनों में हड़कंप मच गया। जांच कराई तो पता चला कि युवती की मौत हो चुकी है। युवती की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।

13 5

शादी की खुशी मातम में तब्दील हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में सीओ बृजेश सिंह का कहना है कि शव को पीएम के लिए भेज दिया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

पलभर में मातम में बदली शादी की खुशियां

पलभर में परिवार की खुशी मातम में तब्दील हो गई। सभी शादी की खुशी में झूम रहे थे। शादी की रस्म अदा की जा रही थी। किसी को नहीं पता था कि पलक झपकते ही सारी खुशी काफूर हो जाएगी। एक ही पल में दुल्हन की डोली सजने के बजाय अर्थी सज गई। घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है।

मंगनी तोड़ने पर नशेड़ी ने युवती के गले पर ब्लेड से किया हमला

मेरठ: सदर क्षेत्र मेहताब भूसा मंडी में नशेड़ी युवक ने मंगनी तोड़ने पर घर में घुसकर एक युवती पर ब्लेड से हमला कर दिया। युवती के ब्लेड लगने पर परिजनों में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी पर थाना सदर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी की। सदर थाना क्षेत्र मेहताब सिनेमा के पीछे तिवारी कैम्पस निवासी इकरा पुत्री अफजल की दो साल पहले मयूर होटल के सामने वाली गली के रहने वाले कहताब उर्फ किट्टू से मंगनी हुई थी।

किट्टू नशे का आदि है। यह बात इकरा के परिजनों को लगी तो उन्होंने युवक से रिश्ता तोड़ दिया। किट्टू मंगनी तोड़े जाने से काफी दिनों से गुस्से में था। रविवार की रात दस बजे के आसपास किट्टू नशे की हालत में अफजल के घर पहुंच गया। उस वक्त घर में कोई नहीं था। परिजन बाहर थे। इस बीच किट्टू अफजल के घर पहुंचा तो वहां इकरा पर ब्लेड से हमला कर दिया। इकरा के गले में ब्लेड मारकर घायल कर मौके से फरार हो गया।

खून में लथपथ इकरा ने शोर मचाया तो परिजन बाहर से आये और पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और इकरा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। अफजल की ओर से सदर थाने पर तहरीर दी गई है। अफजल ने बताया कि युवक से बेटी की मंगनी कर दी गई थी। जब पता चला कि वह नशे का आदि है। तो उससे रिश्ता तोड़ दिया। इसी वजह से उसने घर में आकर हमला कर दिया।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Bihar News: राजद ने शिवचंद्र राम का इस्तीफा ठुकराया, पार्टी ने जताई प्रतिबद्धता

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: विधान परिषद चुनाव में टिकट...

Weather Update: मानसून 16 राज्यों तक पहुंचा, दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में बरसेंगे बादल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दक्षिण-पश्चिम मानसून कुछ दिन रुकने...

Saharanpur News: आरक्षी भर्ती परीक्षा में प्रशासन की सख्ती, एसएसपी ने किया निरीक्षण

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: उत्तर प्रदेश आरक्षी नागरिक पुलिस एवं...
spot_imgspot_img