Tuesday, March 17, 2026
- Advertisement -

वीवीआईपी रोड पर खुलेआम लगी साप्ताहिक पैंठ

  • हवा में उड़े आदेश, पैंठ में उमड़ी भीड़, ईद के लिए जमकर हुई खरीदारी
  • प्रतिबंधित के बाद दोनों तरफ सड़क पर लगी दुकानों से लगा जाम

जनवाणी संवाददाता |

मवाना: एसडीएम के आदेशों के बावजूद रविवार को साप्ताहिक पैंठ मैदान के बजाय प्रतिबंधित वीवीआईपी तहसील रोड पर खुलेआम लगाई गई। वीआईपी रोड पर दोनों तरफ सड़क किनारे पैंठ की दुकानें लगने से मार्ग पर दिनभर आवागमन बाधित रहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बता दें कि नगर में वर्षों से तहसील के बाद साप्ताहिक पैंठ लगती आ रही है।

अधिकांश दुकानदारों द्वारा दुकानें रोड पर लगाने से आवागमन बाधित रहता है। तहसील में एसडीएम, सीओ व तहसीलदार समेत अन्य स्टाफ के आवास भी हैं तथा रोड पर सीएचसी, नगर पालिका समेत कई कार्यालय भी हैं। साप्ताहिक पैंठ के कारण आवागमन बाधित होने से अधिकारियों व समीप के कालोनीवासियों को आवागमन में परेशानी होने लगी थी। इसको लेकर तहसील में शिकायत की गई थी।

30 2

जिस पर एसडीएम अमित गुप्ता ने नगर पालिका को पैंठ रोड की बजाय मैदान में लगवाने के निर्देश दिए थे। कुछ माह तो आदेश का पालन होता नजर आया और पैंठ सड़क से मैदान में सिकुड़ गई, लेकिन रविवार को फिर पैंठ की दुकानें मैदान की बजाय प्रतिबंधित रोड पर लगाकर एसडीएम के आदेशों को हवा में उड़ा दिया। रोड पर पैंठ लगने से फिर आवागमन बाधित होने की समस्या उत्पन्न होने लगी है।

तहसील रोड पर पैंठ में जरूरत के सामान की खरीदारी के लिए नगर के अलावा समीप के गांवों से भी भीड़ पहुंची। जिसके चलते उक्त मार्ग पर दिनभर आवागमन बाधित रहा। वहीं, इस संबंध में थाना प्रभारी विष्णु कौशिक का कहना है कि पूर्व में भी कई बार अभियान चलाकर रोड से साप्ताहिक पैंठ की दुकानें हटवायी गई है। यदि आगे से रोड पर दुकान लगती है तो कार्रवाई की जाएगी।

रोड पर दुकानें लगी तो खैर नहीं

साप्ताहिक पैंठ के लिए मैदान नियत है। रोड पर दुकानें लगाना प्रतिबंधित है। इस बाबत पालिका प्रशासन व पुलिस को निर्देशित किया जा चुका है। भविष्य में रोड पर दुकानें लगती है तो कार्रवाई करायी जाएगी।
-अमित गुप्ता, एसडीएम मवाना

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...
spot_imgspot_img