जनवाणी ब्यूरो |
शामली: पशुपति नाथ काठमांडु से शामली पहुंचे गंगोत्री धाम के रावल शिवप्रकाश ने अपने भक्त मनोज मित्तल के आवास पर कुछ समय व्यतीत किया।
उन्होंने मंदिर हनुमान धाम के भी दर्शन किया और मंदिर के प्रधान से वार्ता की। बाद में वह अंबाला-चंडीगढ के लिए रवाना हो गए थे। मनोज मित्तल ने बताया कि गंगोत्री धाम के कपाट बंद होने के बाद रावल जी अपने मैदानी यात्रा के लिए रवाना होते हैं।

